एक्सप्लोरर

यूपी: लखनऊ में क्वारंटीन वार्ड ब्वॉय का छलका दर्द, अपने मृत बच्चे को आखिरी बार चूम भी नहीं सका

लखनऊ में एक पिता अपने मासूम बच्चे की मौत पर उसे चूम भी नहीं सका.उसकी ड्यूटी कोविड-19 मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल में लगी थी.

लखनऊ: कोरोना वायरस की महामारी ने बाप-बेटों के रिश्तों को संकट में डाल दिया है. लखनऊ में एक बाप अपने मृत बच्चे को चूम भी नहीं सका. सिर्फ इसलिए कि जिस अस्पताल में उसकी ड्यूटी वार्ड ब्वॉय के तौर पर है वहां कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. और संक्रमण के चलते उसे अपने परिजनों के बीच जाने की मनाही है.

बाप-बेटे के रिश्ते पर कोरोना का संकट

लोकबंधु अस्पताल के अन्य स्टाफ की तरह वार्ड ब्वॉय मनीष कुमार त्यागी भी 14 दिनों के लिए पास के होटल में क्वारंटीन थे. अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का इलाज होने के चलते किसी को घर जाने की इजाजत नहीं है. एक रात मनीष को 9 बजे उसके बच्चे के तबीयत खराब होने के बारे में फोन पर जानकारी मिली. उसके तीन वर्षीय एकलौते बच्चे को उल्टी और गैस्ट्रिक संक्रमण की समस्या थी. मनीष बताते हैं, “चूंकि मैं क्वारंटीन में होने के चलते कुछ नहीं कर सकता था. इसलिए मेरा परिवार ही बच्चे को एक ड्राइवर पड़ोसी की मदद से इलाज के लिए चिन्हट के अस्पताल ले गया. वहां अस्पताल ने उसे एडमिट करने से इंकार कर दिया. फिर परिजन आलमबाग के एक अस्पताल में ले गए. वहां भी उसे भर्ती नहीं लिया गया. मेरी पत्नी तब किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लेकर गई. तब तक मैं अपने अस्पताल के वरिष्ठ सहयोगियों को बता चुका था. उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल के डॉक्टरों को फौरन इलाज करने की गुजारिश की मगर तब तक बहुत देर हो गई.”

मृत बच्चे को चूम भी नहीं सका वार्ड ब्वॉय

मनीष कुमार को शक है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से निजी अस्पतालों ने बच्चे को हाथ नहीं लगाया. इमरजेंसी में कैसे कोई अस्पताल बच्चे का इलाज करने से इंकार कर सकता है. मनीष कुमार आंसू पर काबू पाने की कोशिश करते हुए बताते हैं, “जमीन में हमेशा के लिए उसे सुलाने से पहले मैं अपने बच्चे को चूम भी नहीं सका. विशेष अनुमति से मैं किंग जॉर्ज मेडिकल एंबुलेंस में सुरक्षा किट पहनकर पहुंचा. फिर भी मैं परिवार के पास नहीं जा सका. सिर्फ बच्चे को दूर से ही देखकर चला आया.” सुबह बच्चे को लखनऊ के एक गांव में दफ्ना दिया गया. मगर मनीष को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बच्चा इस दुनिया में नहीं है. मनीष की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मनीष कहते हैं, “मैंने पारिवारिक जिम्मेदारियों से ऊपर ड्यूटी को प्राथमिकता दी है. कुछ महीने पहले मैं अपने पिता को खो चुका हूं और अब अपने एकलौते बच्चे को. मुझे नहीं मालूम जिंदगी आगे क्या रुख अख्तियार करती है.” आपको बता दें कि मनीष की चार साल पहले अनुबंध के आधार पर नियुक्ति हुई थी. फरवरी से कोविड-19 मरीजों की देखभाल में उनकी तैनाती थी.

शराब गायब होने के मामले में पुलिस की छापेमारी, 97 लाख रुपये की नकदी, पिस्तौल और कार जब्त

वंदे भारत मिशन: दुबई और अबु धाबी से कोच्चि लौटे दो भारतीय कोरोना पॉजिटिव निकले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget