एक्सप्लोरर

मोदी सरकार-2: केंद्रीय मंत्रिमंडल में यूपी से 10 मंत्री, जानिए किस-किस को मिली जगह

उत्तर प्रदेश के पांच कैबिनेट मंत्रियों में मोदी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी और महेंद्र नाथ पांडेय जबकि संतोष गंगवार और हरदीप सिंह पुरी (यूपी से राज्यसभा सदस्य) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शामिल हैं.

लखनऊ: एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में बृहस्पतिवार को यूपी को सर्वाधिक मंत्री पद मिले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं जो उत्तर प्रदेश में ही आता है. मोदी वाराणसी से चुनाव जीते हैं जबकि मोदी सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी लखनऊ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं स्मृति इरानी अमेठी से पहली बार चुनाव जीती हैं.

यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय दूसरी बार चंदौली सीट से लोकसभा चुनाव इस बार जीते हैं, वह भी यूपी से हैं और वह भी मोदी मंत्रिमंडल में चुने गये हैं. मंत्रिमंडल में यूपी के 10 जनप्रतिनिधियों को जगह मिली है. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं जिनमें से 62 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है.

उत्तर प्रदेश के पांच कैबिनेट मंत्रियों में मोदी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी और महेंद्र नाथ पांडेय जबकि संतोष गंगवार और हरदीप सिंह पुरी (यूपी से राज्यसभा सदस्य) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शामिल हैं.

इनके अलावा राज्य मंत्रियों में जनरल (अवकाश प्राप्त) वी के सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और संजीव बालियान शामिल हैं. उत्तर प्रदेश से जो प्रमुख नाम इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये गये हैं उनमें मेनका गांधी, महेश शर्मा, शिव प्रताप शुक्ला और सत्यपाल सिंह शामिल हैं.

अपना दल सोनेलाल की अनुप्रिया पटेल जिनकी पार्टी को दो सीटें मिली थीं वह भी इस बार सरकार में शामिल नहीं हैं.

कैबिनेट में किसी जाति विशेष को महत्व नहीं दिया गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़ी जाति से आते हैं जबकि राजनाथ सिंह ठाकुर, यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ब्राह्मण हैं. कैबिनेट में एकमात्र मुस्लिम चेहरा मुख्तार अब्बास नकवी भी यूपी से हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget