एक्सप्लोरर

PM मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों की समीक्षा की, बोले- खिलाड़ियों की हर जरूरत हो पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए. वे जुलाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे.

Tokyo Olympics 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन के अंदर शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए गुरूवार को भारत की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की. इसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के टीकाकरण से लेकर ट्रेनिंग सुविधाओं तक की हर जरूरत को शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाना चाहिए. मोदी ने कहा कि खेल हम सभी के दिल में हैं और देश के युवा खेलों की मजबूत संस्कृति बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह भारत के ओलंपिक दल को प्रेरित करने के लिये जुलाई में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उनसे जुड़ेंगे और सभी भारतीयों की ओर से उन्हें शुभकामनायें देंगे.

मोदी ने खिलाड़ियों को लेकर यह कहा
पीएम मोदी ने कहा कि 135 करोड़ भारतीयों की शुभकामनायें ओलंपिक में भाग लेने वाले युवाओं के साथ होंगी. उन्होंने साथ ही कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रत्येक खिलाड़ी के चमकने से हजारों और लोग खेलों में आने के लिये प्रेरित होंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मोदी को बताया गया कि कुल 100 खिलाड़ियों ने 11 खेलों की स्पर्धाओं में टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है. साथ ही 25 और खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की संभावना है. इसके अनुसार 2016 रियो डि जिनेरियो में हुए पिछले पैरालंपिक में कुल 19 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और टोक्यो पैरालंपिक के लिये 26 पैरा खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है और 16 और के क्वालीफाई करने की संभावना है.

इस बात पर रहेगा जोर
अधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उनका मनोबल बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसलिए 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के दौरान भारत में उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ नियमित वीडियो कांफ्रेंस आयोजित की जायेंगी. इस समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने आगामी खेलों के लिये परिचालन तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर एक प्रस्तुतीकरण दिया. 

पीएम ने वैक्सीन को लेकर यह कहा
मोदी को इसकी जानकारी भी दी गयी कि कोविड-19 महामारी के दौरान खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो और ओलंपिक कोटा जीतने के लिये अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी और खिलाड़ियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिये विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं. मोदी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी और संभावित एथलीट और टोक्यो की यात्रा करने वाले सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों का जल्द से जल्द टीकाकरण कराया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः Karnataka Lockdown Extended: कोरोना के कारण कर्नाटक में 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget