एक्सप्लोरर

RSS Leader Srinivasan Murder Case: NIA के हत्थे चढ़ा PFI की खूंखार यूनिट HIT SQUAD का मेंबर, आरएसएस नेता की हत्या से कनेक्शन

NIA Arrested PFI Member: शफीक PFI की HIT SQUAD का गुर्गा है. वह आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के बाद से फरार था. PFI के बड़े नेता अशरफ केपी ने श्रीनिवासन की हत्या का जिम्मा शफीक को सौंपा था.

केरल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने RSS नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में PFI कार्यकर्ता शफीक को गिरफ्तार कर लिया है. 16 अप्रैल 2022 को श्रीनिवासन की हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के बाद से शफीक फरार था.

शफीक PFI की खूंखार यूनिट HIT SQUAD का गुर्गा है. PFI के बड़े नेता अशरफ केपी ने श्रीनिवासन की हत्या का जिम्मा शफीक को सौंपा था. अशरफ ने खुद कई हिंदू नेताओं की रेकी की थी. NIA का आरोप है कि सिद्दीकी कप्पन की सिफारिश पर कई बीजेपी, आरएसएस और हिंदू संगठनों के नेताओंको टारगेट करने के लिए पीएफआई की  HIT SQUAD तैयार की गई थी. 

16 अप्रैल 2022 को हुई थी श्रीनिवासन की हत्या

केरल के पलक्कड़ में 16 अप्रैल 2022 को आरएसएस नेता एसके श्रीनिवासन की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. बाइक से आए 6 हलवारों ने दिन दहाड़े बाइक से आकर श्रीनिवासन की दुकान में घुसकर उनपर हमला किया था. इस हमले में श्रीनिवासन की मौत हो गई थी. श्रीनिवासन की हत्या से एक दिन पहले पलक्कड़ में पीएफआई नेता एस सुबैर की हत्या कर दी गई थी. तब पुलिस ने श्रीनिवासन की हत्या को बदले में उठाया गया कदम बताया था.

शफीक को कोल्लम जिले से गिरफ्तार किया गया है. श्रीनिवासन की हत्या की साजिश में शामिल करीब 71 लोगों की पहचान हुई है. इस मामले में एनआई ने दो चार्जशीट भी दाखिल की हैं. इनमें से एक आरोपी की 2 जनवरी को मौत हो गई थी. जबकि साहिर केवी और जाफर भीमंतविदा को अक्टूबर 2023 और फरवरी 2024 में गिरफ्तार किया जा चुका है. 

शफीक मलप्पुरम जिले का रहने वाला है. वह पीएफआई के हिट स्क्वॉड का हिस्सा था, जिसने श्रीनिवासन की  हत्या को अंजाम दिया. एनआईए की जांच के मुताबिक, शफीक ने अशरफ केपी को शरण दी थी, जिसने पीएफआई नेतृत्व के निर्देशों पर अन्य नेताओं और सदस्यों के साथ साजिश को अंजाम दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गर्मी से 4 लाख मौतों का अंदाजा और आर्कटिक जैसी ठंड एक साथ! लंदन के मौसम में क्या ‘बिजार’ हो रहा?
एल नीनो से भयंकर गर्मी और आर्कटिक जैसी ठंड एक साथ! लंदन के मौसम में क्या ‘बिजार’ हो रहा?
Explained: इजराइल में कैसे 'किंगमेकर' बने 20% अरब अल्पसंख्यक, सरकार बनाने में निभाएंगे अहम रोल
Explained: इजराइल में कैसे 'किंगमेकर' बने 20% अरब अल्पसंख्यक, सरकार बनाने में निभाएंगे अहम रोल
जेडी वेंस ने ईरान के बड़े अधिकारी को लिखी चिट्ठी, क्या अमेरिकी ने बदल दिया हमले का प्लान?
जेडी वेंस ने ईरान के बड़े अधिकारी को लिखी चिट्ठी, क्या अमेरिकी ने बदल दिया हमले का प्लान?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget