एक्सप्लोरर

टीम इंडिया का मजबूत पक्ष है कोहली की आक्रामकता: सचिन तेंदुलकर

महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि उन्होंने विराट कोहली में आक्रामकता की झलक उनके भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान देखी थी और उनकी यह खूबी अब पूरी टीम में है.

मुंबई: महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि उन्होंने विराट कोहली में आक्रामकता की झलक उनके भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान देखी थी और उनकी यह खूबी अब पूरी टीम में है. अपनी आक्रामकता के लिए पहचाने जाने वाले कोहली ने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 200वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 31वां शतक जड़ा लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा. तेंदुलकर ने कहा, ‘‘टीम में आने के बाद से उसके (कोहली के) रवैये में बदलाव नहीं आया है. मैंने उसके अंदर यह चिंगारी देखी थी जो कई लोगों को पसंद नहीं थी और कई लोग थे जो इसके लिए उसकी आलोचना करते थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘और आज यह भारतीय टीम का मजबूत पक्ष बन गया है. उसमें काफी बदलाव नहीं आया लेकिन उसके आस पास के लोग बदल गए. उसका रवैया सिर्फ उसके प्रदर्शन के कारण बदला और एक खिलाड़ी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उसे खुद को जाहिर करने की स्वतंत्रता मिले.’’ तेंदुलकर ने साथ ही कहा कि मौजूद भारतीय टीम इकाई के रूप में कहीं अधिक संतुलित है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टीम में शानदार संतुलन है, कई स्पिनर हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं, काफी तेज गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं. कल भुवनेश्वर (कुमार) ने जो किया वह हमने देखा, उसके और हार्दिक पंड्या जैसे लोग विदेशी दौरों पर टीम के संतुलन को बदलेंगे.’’ तेंदुलकर और एक अन्य महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर आज शाम रायल ओपेरा हाउस में पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब ‘डेमोक्रेसी इलेवन- दे ग्रेट इंडियन स्टोरी’ के विमोचन के दौरान हर्षा भोगले के साथ चर्चा कर रहे थे. गावस्कर ने इस दौरान मंसूर अली खान पटौदी से जुड़े किस्सों को याद किया और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और अजित वाडेकर की उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए तारीफ की. इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान वाडेकर, मोहम्मद अजहरूद्दीन, माधव आप्टे, नारी कांट्रैक्टर, विनोद कांबली और प्रवीण आमरे भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget