एक्सप्लोरर

Indo-Nepal Dispute: काली नदी के तीन उद्गम स्थल पर नेपाल के इस रुख से बढ़ा विवाद

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद फिर से उभरा है. लिपुलेक पर नेपाल अपना हक जता रहा है. आखिर इस विवाद के पीछे बड़ी वजह क्या है. इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें

देहरादून, (अजित राठी). किसी भी भूभाग से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि रक्तरंजित होती है. इस समय लिपुलेक दर्रे के पास भारत के जिस हाईवे के निर्माण को लेकर चीन की शह पर नेपाल उछलकूद मचा रहा है, उसकी पृष्ठभूमि में भी गोरखों के उत्तराखंड में क्रूर हमले छुपे है और ब्रिटिश आर्मी की मदद से इनको भगाया गया था. उस समय भी टिहरी के राजा ने अंग्रेजों की मदद से गोरखों को गढ़वाल से भगाया गया. 1814-15 में गोरखा और ब्रिटिश आर्मी के बीच लड़ाई हुई तो गोरखा हार गए और इसी वर्ष एक संधि का ड्राफ्ट तैयार किया गया, जिसे 1815-16 में लागू कर 'संगोली संधि' का नाम दिया गया. जिसमें महाकाली नदी को सरहद के तौर पर सीमांकन किया गया. काली नदी के एक तरफ नेपाल और दूसरी तरफ भारत.

काली नदी के तीन उदगम स्थल पर विवाद

दरअसल, जिस काली नदी को सरहद बनाया गया उसे लेकर विवाद नहीं है, विवाद उसके तीन उदगम स्थलों से उपजा है. काली नदी जो मैदानी इलाकों में आकर शारदा के नाम से जानी जाती है उसके तीन उदगम स्थल है. काला पानी, लिंपिया धूरा और लिपुलेक. तीनों स्थानों से जो जल धाराएं निकली, इन तीनों के संगम स्थल से काली नदी का उदय होता है. नेपाल का दावा है कि लिंपिया धूरा और कालापानी उसका है लेकिन उस संधि में ऐसा कुछ नहीं है. ये सारे विवाद तब से ज़्यादा शुरू हुए जब पुष्प दहल कमल "प्रचंड" नेपाल के प्रधानमंत्री बने. उन्होंने तो नेपाल का एक नया नक्शा पेश किया और उत्तराखंड को नेपाल का हिस्सा दिखा दिया. उस समय काफी विवाद हुआ.

Indo-Nepal Dispute: काली नदी के तीन उद्गम स्थल पर नेपाल के इस रुख से बढ़ा विवाद

जैसे कालापानी और लिंपिया धूरा के उस तरफ नेपाल है, उसी तरह से लिपुलेख दर्रे से आगे तिब्बत शुरू हो जाता है. इस वजह से मामला और भी ज़्यादा गंभीर होता जाता है. क्योंकि तिब्बत इस समय चीन के कब्जे में है और आजकल नेपाल और चीन की निकटता किसी से छिपी भी नहीं है. सूचनाएं इसी तरह की आती हैं कि नेपाल की भारत विरोधी हिम्मत के पीछे चीन की ताकत है. वैसे भी यदि लिपूलेख तक रास्ता तैयार हो जाता है तो मानसरोवर यात्रा एक महीने के बजाय एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी. इसी बात का डर नेपाल को दिखाया जा रहा है कि उसका पर्यटन चौपट हो जायेगा. अभी भी गुंजी के लोग तिब्बत और धारचूला के लोग नेपाल में खुला व्यापार करते हैं. नेपाल में तो पासपोर्ट की जरुरत नहीं लेकिन तिब्बत में भी गुंजी के लोग खुला व्यापर करते हैं और उन्हें आने जाने के लिए अनुमति की जरुरत नहीं है. और तिब्बत अब चीन के कब्जे में है.

नेपाल को है इस बात का डर विवाद अपनी जगह है लेकिन हक़ीक़त नेपाल भी जानता है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चम्पावत, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बहराइच जैसे जिलों के रास्तों से ही पूरे नेपाल के लिए राशन आपूर्ति होती है जो कि चीन से नहीं हो सकती. इस बात को नेपाल के मधेशी और कांग्रेस पार्टी बेहतर तरीके से जानते हैं.

ये भी पढ़ें.

नेपाल सरकार ने नए नक्शे पर पेश किया संविधान संशोधन विधेयक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता
CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 अरेस्ट
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 अरेस्ट
बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने नवाज शरीफ से की मुलाकात, क्या करने वाले हैं नया खेल?
बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने नवाज शरीफ से की मुलाकात, क्या करने वाले हैं नया खेल?
CEC विवाद: 'केरल कैसे जीते?', BJP का राहुल पर वार, प्रियंका बोलीं- बहाने बंद करें
CEC विवाद: 'केरल कैसे जीते?', BJP का राहुल पर वार, प्रियंका बोलीं- बहाने बंद करें

वीडियोज

Anjali Arora ने Mata Sita के रोल, Trolling और Mahakavya Shri Ramayan Katha पर की खुलकर बात
Paritosh Tripathi की Wild Card Entry पर Buzz, Viral Post ने बढ़ाई Bigg Boss 20 की हलचल
Karan Johar बनाएंगे R.N. Kao की Biopic, 2028 में होगी फिल्म की Release
बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 अरेस्ट
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 अरेस्ट
SIR विवाद में कांग्रेस का पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन
SIR विवाद में कांग्रेस का पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
CEC विवाद: 'केरल कैसे जीते?', BJP का राहुल पर वार, प्रियंका बोलीं- बहाने बंद करें
CEC विवाद: 'केरल कैसे जीते?', BJP का राहुल पर वार, प्रियंका बोलीं- बहाने बंद करें
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
Embed widget