एक्सप्लोरर

बंगाल: BJP नेता दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा- विरोध प्रदर्शन के लिए ड्रग्स का सेवन करती हैं महिलाएं

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एक बार फिर अपने बयान के कारण विरोध के पात्र बन गए हैं.दिलीप घोष का कहना है कि महिलाएं प्रदर्शन करने, नारे लगाने के लिए दवाइयों का सेवन करती हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. दिलीप घोष ने कहा है कि औरतों का 'अशोभनीय' काम करना दुखदायी है. घोष के मुताबिक  टैगोर के गीतों का तोड़ मरोड़ कर वीडियो बनाना, ड्रग्स का सेवन कर विरोध प्रदर्शन करना और भड़काऊ नारे लगाना, ये सब 'अशोभनीय' काम हैं. उनके बयान को टीएमसी ने प्रदेश की महिलाओं का अपमान बताया है.

बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के फिर बिगड़े बोल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके में स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, "चिंता की बात है कि कैसे कुछ महिला अपने आत्म सम्मान के प्रति लापरवाह हो रही हैं. उन्हें अपनी गरिमा, सभ्यता, संस्कार की जरा भी परवाह नहीं है. वीडियो में उन्हें 'अशोभनीय' काम करते हुए देखा जा सकता है. मैं किसी को आरोप नहीं दे रहा हूं बल्कि ये समाज का पतन है. कुछ दिनों तक धरना प्रदर्शन होता है और महिलाओं को भड़काऊ नारे लगाने के लिए बैठा दिया जाता है. हमें सोचना चाहिए कि समाज कहां जा रहा है."

दिलीप घोष यहीं नहीं रुके. उन्होंने अंदेशा जाहिर किया कि अगर इसी तरह उनका रवैया रहा तो महिलाएं हिंसा का शिकार हो सकती हैं. इसलिए अभिभावकों, कॉलेज-स्कूल पदाधिकारियों और शिक्षा मंत्री को समाज के पतन पर विचार करना चाहिए.

वहीं उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देने के लिए ममता बनर्जी की पार्टी के वरिष्ठ नेता ने मोर्चा संभाला. शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने दिलीप घोष के बयान को असभ्य और बर्बर बताया है. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दिलीप घोष ने महिला दिवस पर राज्य की महिलाओं का अपमान किया है. दिलीप घोष ने पहले भी शाहीन बाग में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर विवावित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग में विदेशी फंड से बिरयानी खिलाई जा रही है. जहां सिर्फ अशिक्षित महिला-पुरुष प्रदर्शन कर रहे हैं.

Ground Report: Corona पर फैली अफवाहों से मीट कारोबारियों को हो रहा नुकसान

जानिए कौन है खुद को बिहार का सीएम कैंडिडेट बताने वाली Pushpam Priya?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget