एक्सप्लोरर

लखनऊ में शपथग्रहण की भव्य तैयारी, आज शाम 4 बजे Yogi दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, PM Modi भी होंगे शामिल

Yogi Adityanath Oath Ceremony: यूपी के इतिहास में तीन दशकों से भी ज्यादा वक्त के बाद ऐसा मौका आया है, जब कोई मुख्यमंत्री दूसरे कार्यकाल को रिपीट करने जा रहा है.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का 10 मार्च को आया एतिहासिक परिणाम आज अपने अंजाम तक पहुंचेगा. योगी 2.0 की आज से शुरुआत हो जाएगी. भव्य आयोजन के बीच योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. योगी के साथ मंत्रियों की भी लंबी टीम होगी. तैयारियां भव्य है और मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी है. योगी के साथ करीब 46 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट.

आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे योगी

नया उत्तर प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे.  शपथ से पहले सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. सबसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कल योगी आदित्यनाथ को एनडीए के विधायक दल का नेता चुना गया. विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे और राज्यापाल आनंदी बेन पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद बीजेपी नेताओं ने सहयोगियों के साथ राजभवन में बहुमत होने का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा.

तीन दशकों से भी ज्यादा वक्त के बाद सीएम होगा रिपीट

यूपी के इतिहास में तीन दशकों से भी ज्यादा वक्त के बाद ऐसा मौका आया है, जब कोई मुख्यमंत्री दूसरे कार्यकाल को रिपीट करने जा रहा है. ये सब बीजेपी को मिले बंपर जनादेश की बदौलत मुमकिन हुआ है. तो इस ऐतिहासिक जीत के बाद शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी ऐतिहासिक होने वाला है.

शाम चार बजे लखनऊ के इसी इकाना स्टेडियम में भव्य मंच पर योगी आदित्यनाथ शपथ लेने वाले हैं. ताजपोशी की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं. ऐतिहासिक तैयारी की झलक ना सिर्फ इस स्टेडियम के भीतर दिख रही है, बल्कि पूरे लखनऊ को सजाया गया है. एयरपोर्ट से लेकर इकाना स्टेडियम तक का रास्ता बीजेपी के झंडे, पोस्टर और होर्डिंग्स से पाट दिया गया है.

समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी

भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीेजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, तमाम केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राज्यों के मुख्यमंत्री तो मौजूद होंगे ही बल्कि राज्य में विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजा गया है. पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती, RLD के जयंत चौधरी को योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन पकर शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया है. इतना ही नहीं देश के कई नामचीन उद्योगपति, बड़े-बड़े धर्माचार्य, साधु-संत भी शपथग्रहण के गवाह बनेंगे.

शपथ ग्रहण से पहले होगी पूजा

योग गुरु बाबा रामदेव, हालिया बॉलीवुड फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी सहित फिल्मी जगत के लोगों के भी समारोह में शामिल होने की खबर है. यूपी में आज नई सरकार के गठन से पहले प्रदेशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना होगी. शपथ ग्रहण से पहले सुबह 9 बजे तक बीजेपी कार्यकर्ता राज्य के 27 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्र के करीब मंदिरों में जाकर लोक कल्‍याण के लिए पूजन करेंगे.

यह भी पढ़ें-

MCD Merger: लोकसभा में आज पेश होगा दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाला बिल, केंद्र पर हमलावर है AAP

'ये बोलते हैं फिल्म को टैक्स फ्री करो, मैं कहता हूं यूट्यूब पर डाल दो', जानें दिल्ली विधानसभा में किसने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP News: ईरान के समर्थन में नारे लगाकर रायसेन किले से चलाया था तोप! हिंदू संगठनों के विरोध के बाद 4 गिरफ्तार
ईरान के समर्थन में नारे लगाकर रायसेन किले से चलाया था तोप! हिंदू संगठनों के विरोध के बाद 4 गिरफ्तार
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget