एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'सरकार बगैर भेदभाव के काम करेगी'

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पद संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पुरानी छवि से पल्ला झाड़ते हुए साफ तौर पर कहा कि उनकी सरकार बगैर किसी भेदभाव के काम करेगी.

संवैधानिक पद पर पहुंचते हुए अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि के उलट योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करेगी'."

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 साल में यूपी विकास की दौड़ में पिछड़ा है और कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है. इसे सबसे पहले सुधारा जाएगा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा. यूपी के नए सीएम ने व्यापक समर्थन के लिए जनता का आभार भी जताया है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा करेगी और जनता के कल्याण के लिए काम होंगे.

उन्होंने आगे कहा, "महिलाओं की सुरक्षा, समाज के सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे. पार्टी की नीति सबका साथ-सबका विकास का अनुसरण किया जाएगा और यही मंत्रिमंडल में भी दिखा है."

यूपी के नए सीएम ने कहा, "हम कृषि को यूपी के विकास का आधार बनाएंगे. हम विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और हम वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

उनका कहना था कि सरकार गरीब, दलित पिछड़ों के लिए विशेष काम करेगी. सरकार सभी वर्ग, धर्म, समुदाय के कल्याण के लिए पूरी लगन से काम करेगी.

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली. योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्य मंत्रियों सहित कुल 46 मंत्रियों ने शपथ ली. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget