एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath: 9 हेलिपैड, 21 हजार गाड़ियों की पार्किंग, ग्राउंड जीरो पर ऐसी हैं CM योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां

योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा. इस समारोह को भव्य बनाने की जोरदार तैयारियां हो रही हैं. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.

अब बस तीन दिन रह गए हैं, जब यूपी में योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस समारोह को भव्य बनाने की जोरदार तैयारियां हो रही हैं. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. उनके तीन हेलिकॉप्टर के लिए इकाना स्टेडियम के बगल में ही हेलीपैड बनाया जा रहा है. इकाना स्टेडियम के अंदर और क्या कुछ चल रहा है, आइए आपको बताते हैं ग्राउंड जीरो से.

  • शपथ ग्रहण की भव्य तैयारियों के बीच मंच बन गया है और कुर्सियां लगाई जा रही हैं. बड़े-बड़े पंखे रखे जा रहे हैं और हेलिपैड बनाने का काम जोरों पर हैं.
  • लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को योगी सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह होना है.
  • लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में करीब 50 हजार लोगों की क्षमता है लेकिन स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के अलावा मैदान में भी कुर्सियां लगाई जा रही हैं.
  • इकना स्टेडियम में अबतक 70 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था हो चुकी है, जिसको बढ़ाया जा सकता है.
  • पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और देश प्रदेश के अध्यात्म और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे. 
  • योगी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में चूंकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, लिहाजा इकाना स्टेडियम और इसके आसपास 9 हेलिपैड बनाए जा रहे हैं. 
  • इनमें से 3 हेलिपैड इकाना स्टेडियम के एकदम बगल में प्रधानमंत्री के लिए तैयार किए जा रहे हैं.
  • आसपास 6 अन्य हेलिपैड मुख्यमंत्रियों और वीआईपी के लिए बनाए जा रहे हैं
  • स्टेडियम के बाहर 21 हजार गाड़ियों के लिए कार पार्किंग का इंतजाम किया जा रहा है. इकाना स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़क के किनारे करीब दस हजार गमले लगाए गए हैं और पीछे के हिस्से की झाड़ियां काटी जा रही हैं.

कैसी होगा योगी 2.0 का नया मंत्रिमंडल

योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल की फाइनल पिक्चर अभी सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों से पता चला है इसमें करीब 24 कैबिनेट मंत्री, करीब 12 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 10 से ज्यादा राज्य मंत्री हो सकते हैं. सरकार शपथ ग्रहण करने के बाद पार्टी के लोक संकल्प पत्र को लागू करने की दिशा में तेजी से काम करेगी. उन्होंने कहा कि 2017 में भी पार्टी ने अपने लोक संकल्प पत्र को लागू करने का काम किया है.

एक तरफ इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की जोरदार तैयारियां चल रही हैं. वहीं दूसरी ओर नए मंत्रिमंडल पर मंथन चल रहा है. वैसे भी इस बार के मंत्रिमंडल के चेहरों के जरिये बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनावों के समीकरणों को भी साधना है.

ये भी पढ़ें- 12वीं के नंबर नहीं, एंट्रेंस से होंगे 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन, UGC चेयरमैन ने समझाई CUET पैटर्न की ABCD

ये भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget