एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ बोले- अयोध्या से जुड़ा है भगवान श्री राम का नाम, यहां पढ़े 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में रामलला के दर पर पहुंचे. सीएम बनने के बाद योगी पहली बार अयोध्या गए हैं. सीएम योगी ने रामलला के दर्शन भी किए. योगी की अयोध्या यात्रा के बाद अयोध्या में राम मंदिर की मांग जोर पकड़ रही है.

यहां पढ़ें योगी की यात्रा से जुड़ी दस बड़ी बातें

  1. सीएम बनने के बाद योगी आज पहली बार अयोध्या पहुंचे. सबसे पहले योगी ने हनुमानगढी मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा की. ऐसी परंपरा है कि जो भी अयोध्या आता है वो रामलला के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर राम भक्त हनुमान के दर्शन करता है.
  2. हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद योगी विवादित स्थल पर गए और रामलला के दर्शन किए. आपको बता दें कि रामलला की मूर्ति तक केवल पुजारी को ही जाने की इजाजत है. बाकी लोगों को मूर्ति से थोड़ी दूर लगी बेरिकेडिंग के पास से ही दर्शन करने होते हैं. योगी ने भी वहीं से रामलला के दर्शन किए जहां से जनता करती है.
  3. इसके बाद सीएम योगी सरयू नदी के तट पर पहुंचे. पूरे विधि विधान से सरयू नदी की पूजा और आरती की. मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था. इसल दौरान वहां मौजूद समर्थकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए.
  4. योगी आदित्यनाथ ने विशाल सरयू महोत्सव के आयोजन करने का आदेश दिया. इसके साथ ही घाटों को दुरुस्त करने और इसके विशेष रखरखाव के भी निर्देश दिए. उन्होंने वाराणसी में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर अयोध्या में सरयू आरती का भी आयोजन किया जाए.
  5. सीएम आदित्यनाथ महंत नृत्य गोपाल दास के 79वें जन्मोत्सव कार्यक्रम के मौके पर संत संगम में भी शामिल हुए. हमेशा भगवा तौलिए को कुर्सी पर बिछाकर ही बैठने वाले योगी आदित्यनाथ संत सम्मेलन में सफ़ेद तौलिया लगी कुर्सी पर बैठे.
  6. इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब कोई वृंदावन जाता है तो 'राधे-राधे' बोलता है, जब पशुपति नाथ जाता है तो वहां का जयघो, बोलता है. इसी तरह जब कोई अयोध्या आता है तो भगवान श्री राम की आस्था से जुड़कर उसके मुंह से बरबस 'जय श्री राम' निकल जाता है.''
  7. योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''पिछली सरकार ने अयोध्या पर ध्यान नहीं दिया. राम-जानकी मार्ग का नवनिर्माण होगा. पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग और चौरासीकोसी परिक्रमा मार्ग की यात्रा फिर से शुरू की जाएगी.''
  8. साल 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद योगी दूसरे मुख्यमंत्री हैं, जो अयोध्या का दौरा कर रहे हैं. इससे पहले साल 2002 में राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर अयोध्या गए थे. चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ लखनऊ से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं.
  9. योगी आदित्यनाथ का यह दौरा लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बीजेपी के बड़े नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समते 6 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा चलाने के फैसले के एक दिन बाद हुआ है.
  10. योगी के दौरे से पहले बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब ने कहा था, ‘’मेरे ख्याल से वो हमारे सबके मुख्यमंत्री हैं. विवादित स्थल पर उन्हें नहीं जाना चाहिए. वैसे उनकी मर्जी. उनको एक प्रोग्राम मुस्लिम संप्रदाय के लिए भी करना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget