एक्सप्लोरर

येदियुरप्पा ने नाम की स्पेलिंग में किया बदलाव, आज शाम 6.15 पर लेंगे कर्नाटक के CM पद की शपथ

23 जुलाई को कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार विधानसभा में विश्वास मत हारने के बाद गिर गई थी. उसके बाद अब येदियुरप्पा को सीएम बनाया जाएगा.

बेंगलुरू: कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर चौथी बार शपथ लेंगे. इस बीच येदियुरप्पा ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किए हैं. पहले अपने नाम में येदियुरप्पा डबल D लिखा करते थे. अब एक D हटाकर I जोड़ा है. पहले येदियुरप्पा अंग्रेजी में Yeddyurappa लिखते थे अब Yediyurappa लिखेंगे. ज्योतिष को मानने वाले येदियुरप्पा आज Yediyurappa नाम से ही शपथ लेंगे.

येदियुरप्पा ने बेंगलुरू में राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘मैंने राज्यपाल से मुझे शाम छह बजे से सवा छह बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने का अनुरोध किया. राज्यपाल राजी हो गए और मुझे एक पत्र दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, इसके बारे में मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा करूंगा और उन्हें सूचित करूंगा.’’

येदियुरप्पा ने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दारमैया को भी निमंत्रण पत्र भेजेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुमारस्वामी और सिद्दारमैया को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित करने के लिए उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश करूंगा.’’

येदियुरप्पा मंगलवार को शक्ति परीक्षण के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पार्टी आलाकमान के ‘निर्देशों’ का इंतजार कर रहे थे. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार विधानसभा में विश्वास मत हारने के बाद मंगलवार को गिर गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget