एक्सप्लोरर

Yamuna Flood: खतरे के निशान से उपर होने वाला है यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 1.87 लाख क्यूसेक पानी

Yamuna Flood Alert: पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश की वजह से हथिनीकुंड बैराज में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि वहां यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है.

Yamuna Flood Alert: दिल्ली में यमुना का जल स्तर चेतावनी स्तर के करीब पंहुच गया है. हथिनीकुंड बैराज में भी पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, जिसके बाद बैराज से लगातार यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है. आज सुबह 10 बजे भी 1 लाख 87 हजार क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया है. इसके बाद ये संभावना जताई जा रही है कि कल देर रात तक जब ये पानी दिल्ली पंहुचेगा तो यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जायेगा. दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पंहुचने का मतलब है कि यमुना किनारे रह रहे लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है. 

यमुना के पास एहतियातन 17 बोट लगाई गईं
दिल्ली में बाढ़ नियंत्रण बोर्ड से जुडे अधिकारियों ने बताया कि इस पानी के दिल्ली पंहुचने के बाद यमुना का जल स्तर 205.66 मीटर तक पंहुच जायेगा जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ज़्यादा है. इसके साथ ही प्रशासन भी अब अलर्ट मोड़ पर आ गया है. प्रशासन ने यमुना के आसपास एहतियातन 17 बोट लगा दी हैं, जबकि इस दौरान 24 बोट लगातार पेट्रोलिंग पर हैं. साथ ही प्रशासन द्वारा यमुना किनारे रह रहे लोगों को चेतावनी देने का काम किया जा रहा है. लोगों से कहा जा रहा है कि पानी बढ़ने पर वो तुरंत ऊपर के इलाको में चले जायें. 

Maharashtra Drug: खुफिया जानकारी पर नागपुर में 40 लाख का गांजा जब्त, विशाखापट्टनम से अजमेर में हो रही थी अवैध तस्करी

यमुना किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट करता प्रशासन
दिल्ली में यमुना के जलस्तर की मौजूदा स्थिति की बात करें तो इस वक्त यमुना का जल स्तर 204.25 मीटर के आसपास बना हुआ है. यमुना का यह जल स्तर चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से थोड़ा ऊपर है. ऐसे में अब जो पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया है उसके बाद दिल्ली में यमुना के खतरे के निशान के उपर बहने की संभावना काफी ज़्यादा बढ़ गई है. इस दौरान यमुना किनारे रह रहे लोगों को परेशानी ना झेलनी पड़े इसके लिये प्रशासन की तरफ से लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. इसके साथ- साथ लोगों के रहने की व्यवस्था की तैयारी भी की जा रही है. प्रशासन ऊपरी इलाक़ों में टेंट लगाने की तैयारी कर रहा है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों की वहां रहने की व्यवस्था हो सके. 

सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर
पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश की वजह से हथिनीकुंड बैराज में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि वहां यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. ऐसे में यही स्थिति अगर बनी रही तो एक-दो दिनों में दिल्ली में यमुना में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. यही वजह है सरकार अब पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गयी है. 

Karnataka: 'अब मैं 2 घंटे ज्यादा काम करूंगा'- चुनाव से पहले पद से हटाए जाने के दावों पर सीएम बोम्मई

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget