एक्सप्लोरर

Karnataka: 'अब मैं 2 घंटे ज्यादा काम करूंगा'- चुनाव से पहले पद से हटाए जाने के दावों पर सीएम बोम्मई

Karnataka Politics: कोरोना वायरस से उबरने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई नियमित दिनचर्या में लौट आए हैं. बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि कर्नाटक में एक स्थिर सरकार है. अब वह दो घंटे अधिक काम करेंगे.

Chief Minister Basavaraj Bommai: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके पद पर किसी और को नियुक्त करने की खबरों को ‘‘निराधार’’ एवं ‘‘झूठा’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार स्थिर है और स्थिर ही बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि वह राज्य और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए कड़ी मेहनत से काम करते रहेंगे. कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी नियमित दिनचर्या में वह लौट गए. इस दौरान विभिन्न अटकलों पर मुख्यमंत्री ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

शीर्ष नेतृत्व सहित कई पदों पर बदलावों की अटकलें

बोम्मई छह अगस्त को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने क बाद से क्वारंटीन हो गए थे. बीजेपी की राज्य इकाई के भीतर शीर्ष नेतृत्व सहित कई पदों पर बदलावों की अटकलें कई दिनों से चल रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्य की हालिया यात्रा के बाद से यह खबरें ज्यादा हो गई थीं.

कांग्रेस ने पिछले दो दिन में किए गए कई ट्वीट के माध्यम से बोम्मई को हटाए जाने और राज्य को जल्द तीसरा मुख्यमंत्री मिलने का दावा किया था. बोम्मई को दूसरों के इशारों पर चलने वाला मुख्यमंत्री भी कहा था. इस पर जवाब देते हुए बोम्मई ने कहा कि यह काफी दिलचस्प है... कांग्रेस पहली बार ऐसे ट्वीट नहीं कर रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि उनके दिमाग में कोई बात है. जिसे वे राज्य के लोगों के बीच फैलाना चाहते हैं, लेकिन लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे.

राज्य के लिए अधिक काम करने के लिए प्रेरित हूं- बोम्मई

मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर कांग्रेस के ट्वीट के संदर्भ में किए एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा कि वह एक स्थिर मन वाले व्यक्ति हैं. क्योंकि वह सच्चाई से वाकिफ हैं. इस तरह की बातों का कोई आधार नहीं है. ये राजनीति से प्रेरित हैं. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि इस तरह की बातों से उनका मनोबल और बढ़ गया है. वह राज्य और उसके लोगों के लिए अधिक काम करने के लिए प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मैं एक दिन में दो घंटे अधिक काम करूंगा. राज्य के विकास के लिए अधिक समय दूंगा. मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए भी काम करूंगा और हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कायम करने की कोशिश करेंगे.

कांग्रेस के भीतर भी ट्वीट को लेकर दो राय होने पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि वह उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उनके दिमाग में चीजें स्पष्ट हैं. यह सब झूठ है. सच यह है कि राज्य में एक स्थिर सरकार है और बनी रहेगी. मैंने और मेहनत से काम करने का संकल्प किया है.

बोम्मई के कार्यकाल का एक साल हो गया पूरा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी बुधवार को बोम्मई को हटाए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. येदियुरप्पा के बाद मुख्यमंत्री बने बोम्मई का कार्यकाल 28 जुलाई को एक साल पूरा हो गया था.

यह भी पढ़ें

Explained: नीतीश कुमार के नाम है सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का रिकॉर्ड, जानिए कौन-कौन हैं उनके पीछे

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के खिलाफ महागठबंधन का अविश्वास प्रताव, 24 अगस्त को बुलाया जाएगा विशेष सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget