एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'चार्जशीट में साफ है कि बृजभूषण सिंह दोषी हैं, लेकिन...', आरोप पत्र पर साक्षी मलिक का पहला बयान

Wrestlers Protest Update: पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद कहा था कि आंदोलन 15 जून तक अस्थायी तौर पर रोका गया है. बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होने पर वे इसे जारी रखेंगे.

Sakshi Malik On Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (15 जून) को आरोपपत्र दाखिल किया है. पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के आश्वासन के बाद 15 जून तक अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया था. अनुराग ठाकुर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 15 जून तक बृजभूषण के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो जायेगा. अब इस मामले पर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने बड़ा बयान दिया है. 

साक्षी मलिक ने कहा कि हमारा अगला कदम तब आएगा जब हम सब कुछ देख लेंगे कि जो वादे किए गए थे वे पूरे हो रहे हैं या नहीं. हम इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि चार्जशीट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वह (बृजभूषण सिंह) दोषी है, लेकिन हमारे वकील ने एक आवेदन दायर किया है ताकि वह जल्द से जल्द आरोप पत्र देखकर आरोपों का पता लगा सकें. 

क्या होगा पहलवानों का अगला कदम?

उन्होंने आगे कहा कि हम पहले देखेंगे कि जो वादे किए गए थे वो पूरे होते हैं या नहीं उसके बाद हम अगला कदम उठाएंगे. हम इंतजार कर रहे हैं. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ छह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और पीछा करने के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है. 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने नाबालिग पहलवान की ओर से बृजभूषण के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत को रद्द करने की सिफारिश करते हुए कहा है कि कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले. नाबालिग पहलवान ने पहले बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में वापस ले लिया था. करीब 1500 पन्नों के आरोप पत्र में सभी छह महिला पहलवानों के विस्तृत बयान साक्ष्यों के साथ हैं.  

चार्जशीट में क्या?

पुलिस ने बालिग पहलवानों की ओर से बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों में आईपीसी की धारा 354, 354A और 354D, 506 पार्ट-1 के तहत चार्जशीट दाखिल की है. वहीं कुश्ती फेडरेशन के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ भी धारा 109, 354, 354A, 506 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है. पुलिस ने साथ ही कोर्ट में डिजिटल सबूत भी पेन ड्राइव में दाखिल किए हैं.

इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस की ओर से आरोपपत्र दाखिल किए जाने के तुरंत बाद पहलवानों ने अगली कार्रवाई को लेकर बातचीत शुरू कर दी, लेकिन ज्यादा कुछ बताया नहीं था. साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने कहा था कि हम इस पर बात कर रहे हैं, आपको बतायेंगे. गौरतलब है कि देश के नामी पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

Election 2023: '...तो हम भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे', कांग्रेस से बोली AAP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget