एक्सप्लोरर

Election 2023: '...तो हम भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे', कांग्रेस से बोली AAP

Saurabh Bhardwaj News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. साथ ही उन्होंने 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर भी प्रतिक्रिया दी.

MP Assembly Election 2023: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर विपक्षी एकता को लेकर बड़ी बात कही है. आप (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने गुरुवार (15 जून) को कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो ऐसी संभावना है कि अगली बार देश में चुनाव ही न हो.

उन्होंने कांग्रेस को मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव को लेकर सलाह भी दी है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के 2015 और 2020 के चुनाव में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं थी. कांग्रेस कह दे कि वो दिल्ली और पंजाब में चुनाव नहीं लड़ेगी तो हम भी कह देते हैं कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे. 

कांग्रेस पर लगाया नकल करने का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने आप के घोषणापत्रों की कथित तौर पर नकल करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी को नकलची करार दिया. उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सामने न केवल नेताओं का संकट है, बल्कि विचारों का भी संकट है. पानी और बिजली से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के लिए अरविंद केजरीवाल और आप का मजाक उड़ाने के बाद, अब वह हमारे घोषणापत्रों की नकल कर रही है. 

"पहले आप का मजाक उड़ाया, फिर की नकल"

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने 'केजरीवाल की गारंटी' की नकल की और इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल कर लिया. पंजाब में जब हमने कहा था कि हम महिलाओं को मासिक भत्ता देंगे, तो कांग्रेस पार्टी ने हमारा मजाक उड़ाया. उनके नेताओं ने कहा कि ये संभव नहीं है और आप सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रही है, लेकिन बाद में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी यही घोषणा की. 

लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

सौरभ भारद्वाज ने साथ ही ये दावा भी किया कि अगर विपक्षी पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुट नहीं हुईं तो संभव है कि अगली बार देश में चुनाव ही न हो. उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से पीएम चुने जाते हैं तो संभावना है कि वह संविधान को बदल दें और जब तक वह जीवित रहें तब तक के लिए खुद को देश का राजा घोषित कर दें.

पटना में 23 जून को होने वाले विपक्षी दलों की बैठक के लिए आप के मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर भारद्वाज ने कहा कि अब बड़ा मुद्दा यह है कि यदि विपक्षी दल एक साथ आकर (2024 का चुनाव) नहीं लड़ते हैं, तो संभव है कि अगली बार देश में चुनाव न हो. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से 23 जून को बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में बीजेपी विरोधी दल लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने वाले हैं. 

(इनपुट भाषा से भी)

ये भी पढ़ें- 

IndiGo Flight: इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान हुई टेल स्ट्राइक का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget