एक्सप्लोरर

Wrestlers Harassment Case: महिला रेसलर्स से कथित यौन शोषण के मामले में सुनवाई टली, बृजभूषण सिंह के खिलाफ तय होने हैं आरोप

राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिलाओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है. मामले में अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी. बृजभूषण पर आरोप तय करने पर सभी पक्ष की दलील पूरी हो चुकी है.

महिला रेसलर्स के साथ कथित यौन शोषण के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है. कोर्ट कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई कर रहा है. इस मामले में अब 23 मार्च को अगली सुनवाई होगी. 

महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. बृजभूषण पर आरोप तय करने पर सभी पक्ष की दलील पूरी हो चुकी है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिलाओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है. अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी.

क्या है मामला?

दरअसल, बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. बीजेपी सांसद के खिलाफ सात पहलवानों ने यौन शोषण के दो मुकदमे दर्ज कराए थे. इनमें एक केस नाबालिग पहलवान ने दर्ज कराया था हालांकि वो बाद में अपने बयान से पलट गई. जबकि बालिग पहलवानों की शिकायत पर दर्ज केस में धारा 354, 354-A और D के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा था कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. पुलिस ने ताजिकिस्तान की कथित घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया था कि एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण सिंह ने एक महिला पहलवान को जबरन गले लगाया और बाद में अपने कृत्य को यह कहकर उचित ठहराया कि उसने ऐसा एक पिता की तरह किया.

पुलिस ने इस बात पर जोर दिया था कि बात यह नहीं है कि पीड़ितों ने घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी या नहीं, बल्कि बात यह है कि उनके साथ गलत हुआ.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget