एक्सप्लोरर

साक्षी मल‍िक के समर्थन में 'गूंगा पहलवान' वीरेंद्र स‍िंंह बोले- 'पीएम मोदी को लौटा दूंगा पद्मश्री'

Wrestler Virender Singh: मह‍िला पहलवान साक्षी मल‍िक के खेल छोड़ने की घोषणा के बाद अब कई भारतीय ख‍िलाड़ी उनके समर्थन में आ गए हैं. वीरेंद्र पहलवान ने भी उनका समर्थन करते 'एक्‍स' पर पोस्‍ट शेयर की है. 

Wrestler Virender Singh on Sakshee Malikkh: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के ब‍िजनेस पार्टनर व सहयोगी माने जाने वाले संजय स‍िंह (Sanjay Singh) के फेडरेशन के शीर्ष पद पर बैठने के बाद एक बार फ‍िर व‍िवाद खड़ा हो गया है. संजय स‍िंह के गुरुवार (21 द‍िसंबर) को अध्‍यक्ष न‍िर्वाच‍ित होने के बाद से कई भारतीय ख‍िलाड़‍ियों ने नाराजगी जाह‍िर की. भारतीय महिला पहलवान साक्षी मल‍िक के खेल छोड़ने की घोषणा के बाद अब उनके समर्थन में पहलवान वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) आ गए हैं. 
 
साक्षी मलिक, व‍िनेश फोगाट, बजरंग पून‍िया और अन्य एथलीटों ने महासंघ के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाये थे. इस संबंध में द‍िल्‍ली पुल‍िस की ओर से मामला भी दर्ज क‍िया गया जोक‍ि कोर्ट के व‍िचाराधीन है. इस सब व‍िवाद के बीच उनको फेडरेशन के अध्‍यक्ष से हटा द‍िया गया था.  

पहलवान वीरेंद्र स‍िंह ने सचिन तेंदुलकर व नीरज चोपड़ा को क‍िया टैग 

सोशल मीड‍िया मंच 'एक्‍स' पर भारतीय पहलवान वीरेंद्र सिंह ने साथी एथलीट साक्षी मलिक को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान रोने वाली एक पोस्‍ट में सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा को टैग करते हुए अपना समर्थन जताया है. उन्‍होंने ल‍िखा- ''मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पदम् श्री लौटा दूंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुझे आपकी बेटी और अपनी बहन साक्षी मल‍िक पर गर्व है ... जी क्यों...? पर मैं देश के शीर्ष खिलाड़ियों से भी अनुरोध करूंगा कि वे अपना निर्णय भी दें, 

 
द‍िग्‍गज पहलवान बजरंग पुन‍िया ने पीएम मोदी को ल‍िखा था पत्र  

दरअसल, वीरेंद स‍िंह का यह बयान सोशल मीड‍िया पर उसके बाद आया है जब शुक्रवार (22 द‍िसंबर) को एक अन्य शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया की ओर से एक पत्र पीएम मोदी को लिखा है ज‍िसमें कहा गया क‍ि वो द‍िये गए पद्मश्री को लौटा देंगे. 

बजरंग पुन‍िया ने सड़क पर रखा पद्म श्री पदक 

'एक्स' पर घोषणा करने के बाद, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुन‍िया शुक्रवार शाम को सेंट्रल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचे थे और वहां एक फुटपाथ पर पद्म श्री पदक को रख द‍िया था ज‍िसे बाद में पुलिस ने उठा लिया. 

'महिला पहलवानों को नहीं म‍िला उचित सम्मान' 

पुनिया ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था, "जब महिला पहलवानों को उचित सम्मान नहीं दिया जाता है, तो मैं भी इस सम्मान का हकदार नहीं हूं. हम 40 दिनों से सड़क पर थे, लेकिन सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए. हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि एक व्यक्ति के खिलाफ है. मैं न्यायपालिका में विश्वास करता हूं, लेकिन जो कुछ हो रहा है, मैं सिस्टम में विश्वास नहीं रख सकता.'' 

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A. गठबंधन में कैसे फाइनल होंगी कांग्रेस की सीटें? गठबंधन कमिटी की बैठक में तय हुआ सीट शेयरिंग के लिए ये फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget