एक्सप्लोरर

शरद पवार बोले- मैं गडकरी को लेकर चिंतिंत हूं, बताई ये वजह

पवार ने इस बारे में और कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ उनकी पार्टी गठबंध को लेकर कोई बात नहीं कर रही है.

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के लिए वह चिंतित हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है. गडकरी हाल ही में उस समय सुर्खियों में थे, जब वह तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद भगवा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे थे. महाराष्ट्र के शोलापुर में पत्रकारों से बातचीत में पवार ने कहा, ‘‘गडकरी मेरे दोस्त हैं. हमलोगों ने साथ काम किया है. उनका नाम (मोदी के विकल्प के रूप में) पेश किया जा रहा है और यही कारण है कि मैं उनके लिए चिंतित हूं.’’ पवार ने इस बारे में और कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ उनकी पार्टी गठबंध को लेकर कोई बात नहीं कर रही है. नितिन गडकरी हाल ही में दिए अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में थे. उनके बयानों को प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा था. हाल ही में एबीवीपी के एक कार्यक्रम में गडरी ने कहा था कि जो घर नहीं संभाल सकता, वह देश क्या संभालेगा. गडकरी ने कहा, ‘‘मैं (उनसे) कहता हूं, पहले अपने घर की देखभाल करें, क्योंकि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वह देश नहीं संभाल सकता. ऐसे में पहले अपना घर संभालें और अपने बच्चे, संपत्ति देखने के बाद पार्टी और देश के लिए काम करें.’’ इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा था कि सपने पूरे ना करने वाले नेताओं को जनता पीटती है. गडकरी ने कहा था, ''सपने दिखाने वाले नेता लोगों को अच्छे लगते हैं. लेकिन, वही सपने पूरे न हों, तो जनता पीटती भी है.'' इस बयान को विपक्षी पार्टियों ने हाथों-हाथ लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget