एक्सप्लोरर

दुनियाभर में तीसरे दिन लगातार 7 लाख से ज्यादा कोरोना केस आए, यहां देखिए वायरस से पीड़ित टॉप-10 देशों की लिस्ट

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ 59 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 32 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं.

World Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण पहले की तुलना में और अधिक तेजी से फैल रहा है. दुनिया के 218 देशों में लगातार तीसरे दिन सात लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 7.12 लाख नए मामले सामने आए और 12,308 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे एक दिन पहले सबसे ज्यादा 7.38 लाख केस और 16 दिसंबर को सबसे ज्यादा 13,697 लोगों की मौत हुई थी. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद जर्मनी, ब्राजील, मैक्सिको, इटली, रूस, ब्रिटेन, पोलांड, फ्रांस, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए.

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ 59 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 32 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं. कुल साढ़े सात करोड़ में से दो करोड़ 10 लाख लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 51 हजार से ज्यादा नए केस आए और 2,774 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में करीब एक करोड़ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 27 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 52 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका: केस- 17,885,299, मौत- 320,825
  • भारत:      केस- 10,004,825, मौत- 145,171
  • ब्राजील:    केस- 7,163,912, मौत- 185,687
  • रूस:        केस- 2,791,220, मौत- 49,762
  • फ्रांस:       केस- 2,442,990, मौत- 60,229
  • टर्की:        केस- 1,982,090, मौत- 17,610
  • यूके:         केस- 1,977,167, मौत- 66,541
  • इटली:      केस- 1,921,778, मौत- 67,894
  • स्पेन:        केस- 1,817,448, मौत- 48,926
  • अर्जेंटीना: केस- 1,531,374, मौत- 41,672

किस देश में हुई कितनी मौत? दुनिया के 25 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 16 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 12 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 54 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली.

कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 185,687 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (116,487), इटली (67,894), ब्रिटेन (66,541), फ्रांस (60,229), ईरान (53,273), रूस (49,762), स्पेन (48,926), अर्जेंटीना (41,672), कोलंबिया (40,019), पेरू (36,969), जर्मनी (26,003), पोलांड (24,771) और दक्षिण अफ्रीका (24,285) हैं.

ये भी पढ़ें- रेप आरोपी नित्यानंद ने कैलासा के लिए घोषित किया वीज़ा, बताया कहां से मिलेगी फ्लाइट

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की जनगणना योजना को चुनौती को अपरिपक्व करार दिया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget