एक्सप्लोरर

महिला आरक्षण बिल: सपा सांसद रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में सुनाया लालू यादव का किस्सा और फिर...

Women Reservation Bill: राज्यसभा में सपा नेता रामगोपाल यादव ने बीजेपी को सलाह दी और कहा कि समझदार लोग कभी भी अपने नेताओं पर आंच नहीं आने देते.

Ramgopal Yadav On Women Reservation Bill: राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने गुरुवार (21 सितंबर) को महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. यह किस्सा सुनने के बाद राज्यसभा में मौजूद सभी सदस्य और सभापति जगदीप धनखड़ ठहाके मार-मार कर हंसने लगे. 

उन्होंने कहा कि संसद में जो बहस शुरू हुई उसका अंत उतना अच्छा नहीं हुआ. सपा नेता बताया, "एक बार राज्यसभा में शपथ हो रही थी और लालू यादव मेरी बगल में बैठे थे. तभी उनकी पार्टी का एक नेता शपथ लेना आया तो मैंने उनसे (लालू यादव) कहा कि यह तो कल प्लास्टर बांधे हुए था. उसने मुझे बताया कि हम लालू जी की जमानत के लिए झारखंड गए थे, तभी वहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और आज यह सही चल रहा है."

इस पर लालू यादव ने मुझसे कहा कि वह राज्यसभा में आने के लिए ही ऐसा कर रहा था. इस पर मैंने कहा कि आपने उसको टिकट क्यों दिया तो उन्होंने बताया कि इसकी जाति का कोई बड़ा आदमी नहीं था. इसलिए मजबूरी में टिकट देना पड़ा. मैं जानता हूं कि यह फ्रॉड है.

'सबको पता है मोदी कौन है'
रामगोपाल यादव ने बीजेपी सांसदों से कहा, "सब जानते हैं कि पीएम मोदी कौन हैं और क्या हैं? इसलिए ऐसी बातें मत किया करो कि आपके नेताओं को लगे कि यह बहुत ज्यादा शर्मिंदा कर रहा है. इसलिए बहस को बहस तक रखिए. कई बार लोग अपने नेता का नाम लेकर उसको विवाद में ले आते हैं."

समझदार लोग अपने नेता पर आंच नहीं आने देते- रामगोपाल यादव
उन्होंने सलाह देते हुए कहा, "जो समझदार लोग होते हैं, वह अपने नेताओं पर आंच नहीं आने देते. मैं बीजेपी की लीडरशिप को राय देना चाहता हूं कि आपके यहां बड़े अच्छे-अच्छे वक्ता हैं. ठीक लोगों को बोलने का मौका देना चाहिए. अगर आप लीडर के पक्ष में हों तो अपने कर्मों और बातों से उस पर लालछन मत लगने देना."

'बहस का स्तर खराब हो गया'
उन्होंने कहा कि बहस का स्तर शुरू में इतना अच्छा था, लेकिन अब खराब हो गया. उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर कहा कि इस मिशन में जितना पैसा खर्च हुआ है. अगर उससे 10 गुना ज्यादा भी खर्च होता तो भी कम था. यह कोई मामूली उपलब्धी नहीं. इसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया.

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर रामदास अठावले का शायराना अंदाज, 'विरोधियों को अच्छी सेहत के लिए लेनी पड़ेगी पिल, जनता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget