एक्सप्लोरर

Saina Nehwal: साइना के खिलाफ विवादित ट्वीट को लेकर बढ़ी सिद्धार्थ की मुश्किलें, महिला आयोग ने की ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की मांग

Saina Nehwal: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को लेकर किए गए विवादित ट्वीट के कारण अभिनेता सिद्धार्थ की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. महिला आयोग ने उनके ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की मांग की है.

Saina Nehwal: राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर से कहा है कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ 'भद्दा और अनुचित' ट्वीट करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को ब्लॉक किया जाए. इसके साथ ही, उसने महाराष्ट्र पुलिस से कहा है कि सिद्धार्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. सिद्धार्थ ने साइना के खिलाफ यह टिप्पणी उनके उस ट्वीट को लेकर की, जो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 'गंभीर चूक' के मुद्दे को लेकर किया था.

महिला आयोग का कहना है कि अभिनेता की यह टिप्पणी नारी विरोधी, महिला की लज्जा को भंग करने वाली, अपमानजक और महिलाओं की गरिमा पर चोट पहुंचाने वाली है. उसने कहा कि अभिनेता द्वारा की गई 'भद्दी और अनुचित' टिप्पणी का संज्ञान लिया गया है. आयोग ने कहा, " महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से कहा है कि वे इस मामले की तत्काल जांच कराएं और कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए. आयोग ने अभिनेता के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रएवाई के लिए कहा है."

महिला आयोग ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेखा शर्मा ने 'ट्विटर इंडिया' के स्थानीय शिकायत अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि सिद्धार्थ का ट्विटर अकाउंट तत्काल ब्लॉक किया जाए. अपनी टिप्पणी पर विवाद खड़ा होने के बाद सिद्धार्थ ने कहा, "कुछ भी अपमानजनक कहने का इरादा नहीं था, न ही कहा गया और न ऐसा कुछ संकेत किया गया." बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने साइना नेहवाल का समर्थन किया है और सिद्धार्थ की टिप्पणी की निंदा की.

इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll: पूर्वांचल और पश्चिमी UP में कौन मार रहा है बाज़ी, BJP और SP की सीटों में  कितना बड़ा है फासला, जानें

बता दें कि एक्टर सिद्धार्थ ने अपने एक ट्वीट में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का जिक्र किया है. अपने इस विवादित ट्वीट में रंग दे बसंती में काम कर चुके एक्टर ने डबल मीनिंग का इस्तेमाल कर नेहवाल पर अभद्र टिप्पणी करने की कोशिश की है. फिलहाल अब सिद्धार्थ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जिसे देख एक्टर ने अपने इस ट्वीट को लेकर सफाई दी. अपने इस ट्वीट पर ही रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से लिया गया. उनका मकसद किसी को भी ठेस पहुंचाने का नहीं था. 

इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll Live: पंजाब में ‘AAP’ सबसे आगे, उत्तराखंड-मणिपुर में कांटे की टक्कर, जानें यूपी में वापसी करेंगे CM योगी या बाजी मारेंगे अखिलेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget