एक्सप्लोरर

त्रिपुरा को इस बार मिलेगी महिला CM? माणिक साहा कर सकते हैं प्रतिमा भौमिक का रास्‍ता साफ

BJP की नेशनल लीडरशिप त्रिपुरा में सीएम को लेकर विचार-विमर्श कर रही है. कहा जा रहा है कि इस बार त्रिपुरा को महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है.

Woman Chief Minister In Tripura: त्रिपुरा में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है. बीजेपी ने आईपीएफटी के साथ मिलकर वामपंथी दलों और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. हालांकि, अब त्रिपुरा में बीजेपी की लीडरशिप को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं. सिसायी गलियारों में चर्चा है कि त्रिपुरा को इस बार महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है. चुनाव से पहले तो बीजेपी ने माणिक साहा को ही सीएम के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया था, लेकिन अब चुनाव खत्म हो गए हैं और पार्टी किसी महिला को सीएम बनाने पर विचार कर रही है.

पार्टी के सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस के कहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व वर्तमान में केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री नियुक्त करने पर विचार कर रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के साथ-साथ पूरे देश को सही संदेश भेजा जा सके. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व में ही बीजेपी ने जीत हासिल की है. वहीं, अगर प्रतिमा भौमिक को नियुक्त किया जाता है तो वो पूर्वोत्तर के इतिहास में पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी.

भौमिक के सीएम बनाए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "इससे ​​इंकार नहीं किया जा सकता. अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है तो माणिक साहा को केंद्र सरकार में जगह दी जा सकती है." बता दें कि प्रतिमा भौमिक धनपुर गांव के कृषक परिवार से आती हैं. उनका गांव भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब है. 

BJP को नारी शक्ति का सहारा! 

चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया. पुरुषों के 86.12 प्रतिशत के मुकाबले 89.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. प्रतिमा भौमिक भी शुरू ही महिला मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं. 

उल्लेखनीय है कि बीजेपी सरकार ने त्रिपुरा में महिलाओं के जीवन में बड़े बदलाव लाने के लिए कई कार्यक्रम व योजनाएं शुरू की. राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया गया. इसी के साथ, सरकार ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने में प्रभावी हस्तक्षेप सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र पर पहल और कार्य योजना भी बनाई.

'महिलाएं हैं BJP की साइलेंट वोटर'

बीजेपी नेताओं ने संकेत दिया है कि 2024 के आम चुनाव में महिलाओं तक पहुंचने के लिए और अधिक योजनाएं शुरू की जाएंगी. 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और विकास पर खूब जोर दिया था. उन्होंने पार्टी नेताओं को कहा था कि महिलाएं ही बीजेपी की 'साइलेंट वोटर' हैं. पिछले साल, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी जीत का क्रेडिट महिला मतदाताओं को दिया था.

क्यों अहम है धनपुर सीट?

त्रिपुरा के एक पार्टी नेता ने कहा, "इसी संदेश को आगे ले जाने के लिए पार्टी नेतृत्व एक महिला मुख्यमंत्री पर विचार कर सकता है." गौर रहे कि धनपुर विधानसभा सीट से प्रतिमा भौमिक ने 3,500 मतों से जीत हासिल की है. धनपुर की सीट मुख्यमंत्रियों के लिए काफी अहम रही है. माकपा नेता माणिक सरकार भी यहीं से 5 बार विधायक रहे हैं और 1998 से लेकर 2018 तक त्रिपुरा के सीएम रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा में BJP को जीत के साथ मिला नया 'चैलेंज', ये पार्टी बन सकती है सिर दर्द! समझिए सियासी गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव

वीडियोज

Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News
Karnataka DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, अश्लील Video Viral | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत या पाकिस्तान, कहां की लड़कियां होती हैं ज्यादा लंबी, क्या है इसकी वजह?
भारत या पाकिस्तान, कहां की लड़कियां होती हैं ज्यादा लंबी, क्या है इसकी वजह?
Cooker Dal Overflowing: कुकर में सीटी लगाने पर बाहर निकलती है दाल, अपनाएं ये हैक्स
कुकर में सीटी लगाने पर बाहर निकलती है दाल, अपनाएं ये हैक्स
IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल्स
IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल्स
Embed widget