एक्सप्लोरर

शहीद परमजीत के परिवार ने पूछा- ‘पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं दे रही है सरकार’

तरनतारण: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कल पाकिस्तानी हमले में पंजाब के तरनतारण के रहने वाले शहीद परमजीत सिंह शहीद हो गए है. गांववालों को अपने लाडले के शहादत पर गर्व है लेकिन गुस्सा इस बात का है कि सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं दे रही है?

शहीद परमजीत सिंह के घरवालों का दर्द दोहरा है. पहला दर्द बेटा गंवाने का, दूसरा दर्द इस बात का है कि सरकार पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का करारा जवाब नहीं दे रही है? उनका साफ मानना है कि अगर सरकार एक बार पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जवाब दे देगी तो फिर वो ऐसी कायराना हरकत नहीं करेगा.

शहीद नायाब सूबेदार परमजीत सिंह ने परिवार से वादा किया था कि वो इसी महीने छुट्टी में गांव आएंगे, लेकिन एलओसी से जो खबर आयी उसके बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

 शहीद परमजीत के परिवार ने पूछा- ‘पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं दे रही है सरकार’

एक बेटा और दो बेटियों के पिता परमजीत सिंह साल 1995 में देश की सेवा की खातिर सेना में भर्ती हुए थे. सेना की नौकरी के साथ साथ वो अपने परिवार का पूरा ध्यान रखते थे. अपने बच्चों के लिए उन्होंने बड़े बड़े ख्वाब देखे थे लेकिन अफसोस उनका वो ख्वाब अधूरा रह गया है.

शहीद परमजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज जम्मू लाया जायेगा जहां उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी. उसके बाद उनके शव को तरनतारण के उनके पैतृक गांव लाया जायेगा.

बता दें कि कल पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में  भारत के दो जवान शहीद हो गए हैं. इस हमले के बाद पाक की बॉर्डर एक्शन टीम यानी BAT ने जवानों के शव के साथ बर्बरता भी की. जानकारी के मुताबिक बैट की टीम एलओसी से 200 मीटर अंदर आकर इस कायराना हरकत को अंजाम दिया. बैट की टीम ने छुपकर हमला किया और भाग गई. यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की साजिश को जानने ग्राउंड जीरो पर पहुंची ABP न्यूज़ की टीम पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की ही तरह एक बड़ी सर्जरी की जरूरत भारत का पाक को करारा जवाब, पुंछ हमले में शामिल पोस्ट को तबाह किया- सूत्र भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमला करने के लिए कुख्यात है ‘BAT’ ….तो BAT ने पूरी तैयारी के साथ भारतीय सीमा में दाखिल होकर हमारे जवानों को निशाना बनाया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget