एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने क्यों कहा- अगर जरूरत में किसी की मदद करना अपराध है तो मैं ये बार-बार करूंगी, यहां जानें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर जरूरत के समय किसी की मदद करना अपराध है तो वो ऐसा बार-बार करेंगी. उन्होंने ये बात पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही.

लखनऊ: राज्यसभा के पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि आज ईद के दिन क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर उनसे पूछताछ करने आए कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए प्रियंका गांधी और मुकेश शर्मा से रेमडीसिवीर का दो इंजेक्शन कैसे प्राप्त किया? मुकेश शर्मा कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं.

पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने ट्वीट करते हुए कहा, “वे टैक्स पेयर्स का पैसा ये पता लगाने में बर्बाद कर रहे हैं कि कैसे किसी की मदद हुई, ये नहीं कि दवा और O2 की कमी के कारण लोग क्यों मर रहे हैं?” 

शाहिद सिद्दीकी के ट्वीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “अगर जरूरत में किसी की मदद करना अब अपराध है तो मैं ये बार-बार करूंगी. मेरे विचार से जब लोग दवा की तलाश में और हवा के लिए हांफते हुए मरते हैं तो चुपचाप देखना और कुछ न करना कहीं अधिक बड़ा अपराध है.”

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा, “माननीय प्रियंका जी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी से प्रेरित होकर राजनीति में आया था कांग्रेस का सिपाही हूं मदद करना गुनाह है तो इसके लिए मैं फांसी की सजा भुगतने के लिए तैयार हूं! ऐसे हजारों गुनाह भी करने होंगे तो यह मेरे लिए सौभाग्य होगा मैं नहीं पूरा देश आपके साथ है!!”

बता दें कि मुकेश शर्मा लगातार कोरोना संक्रमितों की मदद कर रहे हैं. उनके ट्विटर अकाउंट पर नजर डालें तो लोग लगातार उनसे मदद मांग रहे हैं और वे मदद से जुड़े ट्वीट्स करते हैं. गौरतलब है कि शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी से भी पुलिस ने पूछताछ की. शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पुलिस के दफ्तर पहुंची थी. श्रीनिवास बी वी ने कहा, “वे यह जानना चाहते थे कि हम लोगों की मदद कैसे कर रहे हैं. हमने उनके सभी सवालों के जवाब दिए." इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने बीजेपी सांसद गौतम गंभीर से भी फैबिफ्लू दवा के वितरण को लेकर जवाब मांगा, जिसका उन्होंने जवाब दिया.

भारत में इस साल 85 करोड़ से डोज ज्यादा स्पुतनिक-V वैक्सीन का होगा उत्पादन: RDIF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget