एक्सप्लोरर

PM मोदी के खिलाफ विपक्ष का कौन करेगा नेतृत्व? ममता ने कहा- सबकुछ परिस्थितियों पर निर्भर करेगा

ममता बनर्जी ने बीजेपी के 2014 के चुनावी नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'मैं सच्चे दिन देखना चाहती हूं, बहुत अच्छे दिन देख लिए.'

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को रोकने के लिए विपक्ष का चेहरा बनाए जाने के मुद्दे पर बुधवार को कहा कि 'यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके अलावा किसी और को विपक्ष का नेतृत्व दिया जाता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली की पहली यात्रा पर आईं बनर्जी ने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नारा था- 'खेला होबे', जो कि अब देशभर में गूंजेगा. अब 'अच्छे दिन' की बजाय 'सच्चे दिन' आने का समय है.

बनर्जी को 2024 के आम चुनाव के लिए उनकी पार्टी द्वारा विपक्ष का चेहरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन इसे लेकर खुद उनके भीतर मिलाजुला भाव है. नेतृत्व के मुद्दे पर उन्होंने कहा, 'मैं स्थिति से मुकाबले के लिए सभी विपक्षी दलों की सहायता करना चाहती हूं. मैं नेता नहीं, बल्कि आम कार्यकर्ता बनना चाहती हूं.'

बनर्जी से पूछा गया कि क्या वह विपक्ष का चेहरा बनना चाहती हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं कोई राजनीतिक भविष्यवक्ता नहीं हूं. यह परिस्थिति पर निर्भर करता है. अगर कोई और नेतृत्व करता है तो मुझे कोई समस्या नहीं. जब इस मुद्दे पर चर्चा होगी तब हम निर्णय ले सकते हैं. मैं अपना निर्णय किसी पर थोप नहीं सकती." बनर्जी ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आएंगे तो भगवा पार्टी से लड़ने के लिए कई चेहरे होंगे. उन्होंने कहा, 'आकार के आधार पर बीजेपी बड़ी हो सकती है लेकिन राजनीतिक नजरिये से विपक्ष, बीजेपी से अधिक मजबूत है. वे इतिहास रचेंगे.'

"पूरे देश में खेला होगा"
तृणमूल अध्यक्ष बनर्जी, प्रधानमंत्री के सबसे तीखे आलोचकों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एक साथ बैठेंगे और इस पर निर्णय करेंगे कि मोदी के खिलाफ कौन उम्मीदवार होगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या एकजुट विपक्ष के लिए उन्होंने 'खेला होबे' का नारा तय किया है जिसका इस्तेमाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा किया गया था, तो बनर्जी ने हिंदी में कहा, "पूरे देश में खेला होगा."

पांच दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आईं बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चाय पर मुलाकात की और दिल्ली के मुख्यमंत्री से भी मिलीं. मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अन्य नेताओं से मुलाकात की थी. बनर्जी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव से फोन पर बातचीत की थी. कांग्रेस पार्टी और तृणमूल से उसके संबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से उनका संबंध दशकों पुराना है. बनर्जी ने कांग्रेस के भविष्य पर टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी विपक्ष की एकता चाहती हैं.

ये भी पढ़ें-
India Monsoon Update: देशभर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानिए आज के मौसम का हाल

Delhi Rain Updates: दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल के धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस! पैलेट गन मामले में दर्ज हुई FIR
राहुल के धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस! पैलेट गन मामले में दर्ज हुई FIR
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget