एक्सप्लोरर

Delhi Rain Updates: दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना

दिल्ली में बेशक मानसून देरी से आया हो लेकिन अब राजधानी में अच्छी खासी बारिश हो रही है. शहर में अब तक 381 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जो 2003 के बाद से जुलाई के लिए सबसे अधिक है.

Delhi Monsoon Update: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन बारिश होने से पारा कम रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मानसून के कारण एक हफ्ते तक 'हल्की से मध्यम' बारिश हो सकती है. आज दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. भारी बारिश की वजह से सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है और निचले इलाकों में पानी जमा होना संभव है. बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई जिसकी वजह से गुरुग्राम में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. चंडीगढ़ सहित पंजाब के कुछ स्थानों पर भी दिन में बारिश दर्ज की गई. गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति रही और यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुग्राम में 91.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

दिल्ली में इस महीने 381 मिमी बारिश 
दिल्ली में बेशक मानसून देरी से आया हो लेकिन अब राजधानी में अच्छी खासी बारिश हो रही है. शहर में अब तक 381 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जो 2003 के बाद से जुलाई के लिए सबसे अधिक है. आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह केवल तीन घंटों में 100 मिमी बारिश दर्ज की. यह भी आठ साल में जुलाई महीने में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश है.

निर्धारित समय से 16 दिन देरी से 13 जुलाई को मानसून आने के बावजूद राजधानी में इस महीने अब तक 14 दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं, जब बारिश हुई है. लगभग 19 सालों में सबसे अधिक देर से आया मानसून अब दिल्ली में जमकर बरस रहा है. निचले इलाकों में पानी भर रहा है और लंबे समय तक यातायात बाधित हो रहा है. 

आम तौर पर दिल्ली में जुलाई में 210.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है. शहर में पिछले साल 236.9 मिमी, 2019 में 199.2 मिमी और 2018 में 286.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. साल 2013 में दिल्ली में 340.5 मिमी बारिश हुई थी. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार जुलाई, 2003 में अब तक का रिकॉर्ड 632.2 मिमी बारिश है.

ये भी पढ़ें-
ट्विटर पर पीएम मोदी बने सबसे लोकप्रिय नेता, फॉलोअर्स की संख्या 70 मिलियन पहुंची

SCO Meet: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की मौजूदगी में राजनाथ सिंह बोले- आतंकवाद का समर्थन करना मानवता के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Lok Sabha: कितने किसानों की आय हो गई दोगुनी? सरकार ने गिना दिए नाम, जानें कैसे हुआ बंपर फायदा
कितने किसानों की आय हो गई दोगुनी? सरकार ने गिना दिए नाम, जानें कैसे हुआ बंपर फायदा
Lok Sabha: 'उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ नफरत...' संसद में गौरव गोगोई के सवाल पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री, जानें
'उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ नफरत...' संसद में गौरव गोगोई के सवाल पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री, जानें
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget