एक्सप्लोरर

कौन हैं मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले प्रताप सारंगी, जिन्‍हें स‍ब कहते हैं 'ओडिशा का मोदी'

ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आए प्रताप चंद्र सारंगी को भी नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है. इन्हें राज्यमंत्री का प्रभार मिला है.

नई दिल्ली: ओडिशा के प्रताप सारंगी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली. प्रताप सारंगी को उनकी सादगी के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर प्रताप सारंगी को ओडिशा का मोदी नाम से जाना जाता है. बता दें कि ओडिशा की 21 में से बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है. प्रताप सारंगी सबसे पहले तब चर्चा में आए जब 24 मई को सुलगना दास नाम की यूजर ने इनके बारे में ट्वीट करते हुए इन्हें ओडिशा का मोदी बताया. 25 मई को बीजेपी नेता सुनील देवधर ने भी प्रताप सारंगी के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, ''मिलिए बालासोर से बीजेपी के नए सांसद प्रताप चन्द्र सारंगी जी से. एक व्यक्ति जिसके लिए समाजसेवा और परोपकार व्यक्तिगत सुख से बढ़कर है.'' इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतार सारंगी छा गए.

कौन हैं प्रताप सारंगी

ओडिशा के नीलगिरि में गरीब परिवार में जन्में 65 साल के प्रताप चंद्र सारंगी अविवाहित हैं, नीलगिरि के फकीर कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली. 2004 और 2009 में नीलगिरि से विधायक भी रहे, 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेडी के रबींद्र जेना से हार गए. 2019 में बीजेपी ने एक बार फिर प्रताप सारंगी पर भरोसा किया और इस बार प्रताप सारंगी ने पार्टी के भरोसे को सही साबित करते हुए बीजेडी के करोड़पति उम्मीदवार रबींद्र जेना को करीब 13 हजार वोटों से मात दे दी.

प्रताप सारंगी की सादगी ही नहीं उनकी जिंदगी के कई पहलू भी प्रधानमंत्री मोदी से काफी मिलते हैं. पीएम मोदी की तरह ही प्रताप सारंगी भी बचपन से आध्यात्मिक थे. साधु बनने कई बार रामकृष्ण मठ भी गए. लेकिन हर बार मठ की तरफ से ये कहकर लौटा दिया गया कि अभी आपकी माता जिंदा हैं उनकी सेवा करें. इसके बाद वो समाजसेवा से जुड़ गए और बालासोर और मयूरभंज के आदिवासी इलाके में कई स्कूल खोले. पिछले साल ही प्रताप सारंगी की मां का निधन हुआ है.

कौन हैं मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले प्रताप सारंगी, जिन्‍हें स‍ब कहते हैं 'ओडिशा का मोदी

साइकिल से चलने वाले प्रताप सारंगी के लिए समाजसेवा सबसे ऊपर है. पीएम मोदी की तरह ही प्रताप सारंगी भी भक्ति भाव में रम जाते हैं. साल 2017 में पीएम मोदी जब बालासोर के दौरे पर पहुंचे थे तब हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्रियों से भी ज्यादा आत्मीयता के साथ प्रताप सारंगी से मिले थे. तब पीएम मोदी ने प्रताप सारंगी के बारे में कहा था हमारे सबसे पुराने और सबसे सुदृढ सैनिक हैं.

बालासोर लोकसभा सीट से जीते चुनाव

बता दें कि प्रताप चंद्र सारंगी ने बीजेडी के रबिन्द्र कुमार जेना को 12,956 वोटों से हराया है. बालासोर सीट से 1951, 1957 और 1962 में कांग्रेस को कामयाबी मिली थी. 1967 में यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकली और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को मिली. साल 1971 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर इस सीट पर कब्जा जमा लिया. 1977 में फिर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया यहां से जीती. इसके बाद के दो चुनावों 1980 और 1984 में यहां से कांग्रेस जीत हासिल की.

कौन हैं मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले प्रताप सारंगी, जिन्‍हें स‍ब कहते हैं 'ओडिशा का मोदी

1991 और 1996 में भी इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी. 1989 में इस सीट से जनता दल को कामयाबी मिली. 1998 के चुनाव में बीजेपी यहां से पहली बार जीती और इसके बाद 1999, 2004 में उसने अपनी कामयाबी को दोहराया. 2009 में कांग्रेस के श्रीकांत कुमार जेना चुनाव जीते थे. 2014 में यहां बीजेडी के रबींद्र कुमार जेना जीते थे.

मोदी लगातार दूसरी बार बने प्रधानमंत्री, 57 मंत्रियों के साथ ली शपथ, अमित शाह- जयशंकर भी बने कैबिनेट मंत्री अनदेखी तस्वीरें: मोदी के शपथ समरोह में सोनिया-राहुल, अंबानी परिवार सहित 8 हजार लोगों ने की शिरकत कैबिनेट मंत्री बने अमित शाह को मिल सकता है विदेश मंत्रालय, BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में नड्डा सबसे आगे

मोदी सरकार में शपथ लेने के बाद चर्चा में आए एस जयशंकर, जानें, कौन हैं ये 

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget