एक्सप्लोरर

Coronavirus से पूरी दुनिया में एक लाख लोग संक्रमित, 90 से ज्यादा देशों में फैला

WHO ने पुष्टी की है कि कोरोना वायरस से अब तक पूरी दुनिया में एक लाख लोग संक्रमित हैं. सबसे ज्यादा चीन में इस वायरस से लोग ग्रसित हैं. उसके बाद इटली और ईरान में इस वायरस का प्रभाव देखने को मिला है.

नई दिल्ली: चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस खतरनाक वायरस ने दुनिया 97 देशों में अपने पैर पसार लिए हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने पुष्टी की है कि इस वायरस से पूरी दुनिया में करीब एक लाख लोग संक्रमित हैं. भारत में कोरोना वायरस के अब तक 34 मामले सामने आ चुके हैं.

देश और दुनिया में जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया में एक लाख लोग आ चुके हैं. इस बात की पुष्टी खुद डब्ल्यूएचओ ने की है. कोरोना वायरस अब तक दुनिया के 97 देशों में पहुंच चुका है. चीन से शुरू हुए इस वायरस के सबसे ज्यादा मामले चीन में ही सामने आए हैं. इसके बाद इटली और ईरान में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है.

वहीं अगर भारत की बात करें तो देश में अब तक कुल 34 मामले सामने आ चुके हैं. 34 में 16 विदेशी मूल के नागरिक हैं जिनका इलाज इस समय भारत में चल रहा है. इनमें से तीन मामले केरल के हैं जो कि अब ठीक हो चुके हैं. अब तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और लद्दाख से मामले सामने आ चुके हैं. ये सभी कोरोना संक्रमित व्यक्ति हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे.

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार भी काफी अलर्ट नजर आ रही है. इसके लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक की. इस बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कामों का जायजा लिया गया. इस बैठक में अब तक क्या कुछ काम हुए हैं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इसके बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई. वहीं आगे और क्या-क्या करना जरूरी है इस पर भी चर्चा हुई.

इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और नीति आयोग के सदस्य डॉ पॉल शामिल हुए. इनके अलावा गृह, नागरिक उड्डयन, जहाजरानी और पोत, स्वास्थ्य और फार्मा मंत्रालय के सचिव शामिल हुए. वहीं इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट के सदस्य शामिल हुए.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: चीन में ढहे होटल के मलबे में 70 दबे, रूके थे 70 कोरोना संदिग्ध Coronavirus: जम्मू में लोगों ने कम किया मीट और अंडों का सेवन, बिक्री में आई कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget