एक्सप्लोरर

Corona Vaccine For Children: 15 साल के ऊपर के बच्चों को कौन सी वैक्सीन लगाई जाएगी, क्या होगी प्रक्रिया? यहां जानें सब कुछ

Corona Vaccine For Children: 3 जनवरी से 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी कोरोना वायरस के टीके लगाए जाएंगे. अभी तक देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही टीके लगाए जाने का प्रावधान है. 

Corona Vaccine For Children: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन  (Omicron Variant) के बढ़ते खतरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एलान किया है कि नए साल में 15 साल के ऊपर के बच्चों को भी टीका लगेगा. प्रधानमंत्री ने शनिवार रात 'राष्ट्र के नाम संबोधन' में कहा कि 3 जनवरी से 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के टीके लगाए जाएंगे. अभी तक देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही टीके लगाए जाने का प्रावधान है. 

बच्चों को ये वैक्सीन लगने की है संभावना

बीते दिन यानी शनिवार को ही भारत बायोटेक की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से 12-18 वर्ष के बच्चों को लगाने की मंजूरी मिली है. वहीं, इससे कम उम्र के बच्चों के लिए इसके इस्तेमाल पर निर्णय होना बाकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को यही वैक्सीन लगाई जाएगी. हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वैक्सीन निर्माता ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) को 'कोवैक्सीन' (बीबीवी152) के लिए 12-18 आयु वर्ग में नैदानिक परीक्षणों का डेटा प्रस्तुत किया था. भारत बायोटेक ने पहले कहा था कि CDSCO व विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने डेटा की समीक्षा की और अपनी सकारात्मक सिफारिशें की. 

बच्चों को वैक्सीन लगाने की क्या होगी प्रक्रिया?

बच्चों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहने की संभावना है. कोविन ऐप (Co-WIN) पर रजिस्ट्रेशन करने, स्लॉट मिलने व वैक्सीन लगवाने तक की प्रक्रिया एक ही समान है. बच्चों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, अब तक यही व्यवस्था सभी के लिए है. ऐप पर स्लॉट बुकिंग के लिए आधार नंबर देना होता है.

बच्चों के लिए और कौन सी वैक्सीन को मिली है मंजूरी?

इससे पहले 12 साल के ऊपर के बच्चों के लिए जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को ये वैक्सीन भी लगाई जा सकती है. जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को जाइकोव-डी (ZyCoV-D) नाम दिया गया है. यह डीएनए (DNA) पर आधारित दुनिया की पहली स्वदेशी वैक्सीन है. वैक्सीन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की ओर से मंजूरी दी गई थी. 

दूसरे टीकों से अलग है जायडस कैडिला की वैक्सीन

जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन पहली पालस्मिड DNA वैक्सीन है. इसके साथ-साथ इसे बिना सुई की मदद से फार्माजेट तकनीक (PharmaJet Needle Free Applicator) से लगाया जाएगा, जिससे साइड इफेक्ट के खतरे कम होते हैं. बिना सुई वाले इंजेक्शन में दवा भरी जाती है, फिर उसे एक मशीन में लगाकर बांह पर दिया जाता है. मशीन पर लगे बटन को क्लिक करने से टीका की दवा अंदर बॉडी में पहुंच जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी
‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी
Explained: जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब में अंदरूनी लोकतंत्र का संकट क्यों? कैसे फैली सियासी बगावत
जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब में अंदरूनी लोकतंत्र का संकट क्यों? कैसे फैली सियासी बगावत
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget