एक्सप्लोरर

Hemant Soren: कहां हैं हेमंत सोरेन? ED ने दिल्ली आवास पर डाला डेरा, BMW भी की जब्त; BJP बोली- 18 घंटे से फरार हैं CM

Jharkhand News: झारखंड सीएम को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि गिरफ्तारी के डर से वह फरार हुए हैं, जबकि पार्टी नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर उनके मामले में संज्ञान लेकर एक्शन लेने के लिए कहा है.

Jharkhand CM Hemant Soren Latest News: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार (29 जनवरी, 2024) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची लेकिन इस दौरान वह वहां नहीं मिले. हालांकि, ईडी का दस्ता 13 घंटों से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रहा, जबकि आवास की तलाशी भी ली गई. जांच एजेंसी ने झारखंड सीएम के इस आवास से बीएमडब्ल्यू कार (हरियाणा के नंबर पर रजिस्टर) जब्त की है और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए. हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने ईडी के एक्शन को हेमंत सोरेन को बदनाम करने की नियोजित साजिश करार दिया. वहीं, बीजेपी ने दावा किया कि सीएम सोरेन गिरफ्तारी के डर से 18 घंटे से फरार हैं.

ईडी की टीम सोमवार को दिल्ली पुलिस के साथ करीब 9 बजे दक्षिण दिल्ली में 5/1 शांति निकेतन भवन पहुंची और रात करीब साढ़े 10 बजे तक वहां मौजूद रही. बाद में ईडी अधिकारियों को रात करीब साढ़े 10 बजे परिसर से बाहर निकलते देखा गया. सूत्रों की ओर से बताया गया कि जांच एजेंसी ने सीएम सोरेन के आवास से बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज जब्त किए.

बदनाम करने की साजिश- JMM

इस बीच, सीएम सोरेन के परिवार के सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह पूरा घटनाक्रम हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश है. हेमंत सोरेन ने ईडी को लगातार जवाब दिया है. उन्होंने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे आवास पर बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई थी.

JMM बोली- निजी काम से दिल्ली गए

झारखंड सीएम 27 जनवरी को रांची से दिल्ली रवाना हुए थे. उनकी पार्टी जेएमएम ने सोमवार को बताया कि वह निजी काम से गए हैं और वह लौट आएंगे. हालांकि, भाजपा की झारखंड इकाई ने सोमवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री सोरेन ईडी की कार्रवाई के डर से पिछले 18 घंटे से फरार हैं. भाजपा ने इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा दांव पर है.

CM सोरेन ने ईडी को भेजे मेल में क्या कहा?

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी केस में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी और उन्हें नया समन जारी करते हुए यह बताने को कहा कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे. सीएम सोरेन ने एजेंसी को एक पत्र भेजा था लेकिन पूछताछ के लिए दिन या तारीख नहीं बताई थी. सोरेन ने ईडी को रविवार (28 जनवरी) को भेजे ई-मेल में उस पर राज्य सरकार के कामकाज में बाधा डालने के लिए राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित होने का आरोप लगाया और दावा किया कि 31 जनवरी को या उससे पहले उनका बयान दोबारा दर्ज कराने की ईडी की जिद से दुर्भावना झलक रही है.

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश ने इस्तीफे से 15 दिन पहले ही बना लिया था INDIA छोड़ने का मन, राहुल से खफा हो 10 मिनट में छोड़ दी थी मीटिंग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget