एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश ने इस्तीफे से 15 दिन पहले ही बना लिया था INDIA छोड़ने का मन, राहुल से खफा हो 10 मिनट में छोड़ दी थी मीटिंग!

Bihar News: नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था- इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. हम काम कर रहे थे. सभी को साथ ला रहे थे. बाकी लोग काम नहीं कर रहे थे.

Why CM Nitish Kumar Left INDIA Alliance: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार (28 जनवरी, 2024) को भले ही गठबंधन के सीएम के नाते इस्तीफा देकर सबको चौंकाया हो मगर उन्होंने विपक्षी गठजोड़ इंडिया छोड़ने का मन लगभग 15 दिन पहले 13 जनवरी, 2024 को ही बना लिया था. सूत्रों की मानें तो उसी दिन हुई इंडिया गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग से इस खटास की नींव पड़ी थी. नीतीश कुमार तब महागठबंधन और इंडिया ब्लॉक से अलग होने के लिए सही समय की तलाश में थे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से समर्थन का आश्वासन मिलते ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का साथ छोड़ दिया और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए.

वैसे, जेडी(यू) चीफ नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद से बीजेपी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर लगातार हमले करते दिखी. बीजेपी नेताओं की ओर से कहा गया कि जब इंडिया गठबंधन की नींव रखने वाले नीतीश कुमार का ही वहां सम्मान नहीं हुआ और वह उनसे अलग हुए तो गठबंधन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. इंडिया गठबंधन में रोज अलग-अलग राज्यों में सीट बंटवारे की वजह से टकराव सामने दिखा. 

क्या हुआ था 13 जनवरी को?

सूत्रों की मानें तो 13 जनवरी, 2024 को इंडिया गठबंधन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग हुई थी. बैठक में नीतीश कुमार सीट शेयरिंग न होने पर पहले से नाराज थे. उनके नाम का ऐलान संयोजक के रूप में होना था मगर राहुल गांधी ने कहा था कि ममता बनर्जी इस बैठक में नहीं हैं और संयोजक का फैसला उनसे सलाह कर बताएंगे. इस बीच, चर्चा है कि राहुल गांधी की इसी बात से नीतीश कुमार नाराज हो गए. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार महज 10 मिनट में ही मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गए थे, जबकि कुछ दिन बाद उन्होंने इंडिया ब्लॉक छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया और फिर से बिहार के सीएम बन गए.

नीतीश कुमार ने बताई थी यह वजह

नीतीश कुमार ने रविवार (28 जनवरी) को आरजेडी से रिश्ता तोड़ने और सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. उनके मुताबिक, "इंडिया गठबंधन में हम काम कर रहे थे. सभी को साथ ला रहे थे. बाकी लोग काम नहीं कर रहे थे. गठबंधन की स्थिति ठीक नहीं थी." नीतीश कुमार यह भी बोले- बीच में हमने बोलना बंद कर दिया था. हम देख रहे थे, सबकी राय ली, चारों तरफ से राय आ रही थी. हमने सब लोगों की बात सुन ली और सरकार को समाप्त कर दिया.

ये भी पढ़ें

भारत में रहकर देश को किया खोखला, वो संगठन, जिनपर लगा 'आतंकी' का टैग, बाद में हुए बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget