एक्सप्लोरर

Corona Vaccine Update: जानिए भारत में कब तक और कैसे आएगी रूसी वैक्सीन?

भारतीय बाजार में किसी भी दूसरे देश की कोरोना वैक्सीन लाने से पहले उसका फेज-2 और फेज-3 का क्लीनिकल ट्रायल होना जरूरी है. सफल परीक्षण के बाद ही हरी झंडी दी जाएगी.

रूस में दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के बाद अब अन्य देशों को उपलब्ध कराने और उत्पादन के बारे में चर्चा शुरू हो गई है. दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का दर्जा हासिल करने वाली इस वैक्सीन का नाम ‘स्पुतनिक V’ (Sputnik V) रखा गया है. गामालेया नेशनल सेंटर ने कोरोना की दवा स्पुतनिक V को बनाया है. गामालेया सेंटर के अलावा रूस के एक बड़े बिजनेस ग्रुप सिस्टेमा को वैक्सीन के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी दी गई है.

सिस्टेमा ग्रुप का कहना है कि उनका एक साल में वैक्सीन की लगभग 15 लाख खुराक के उत्पादन का लक्ष्य है. वैक्सीन की भारी मांग और रूसी फार्मा कंपनियों की सीमित क्षमता को देखते हुए अन्य देशों के लोगों तक रूसी वैक्सीन पहुंचने में लंबा समय लग सकता है. शायद ही अभी तक किसी देश ने सार्वजनिक रूप से रूसी वैक्सीन खरीदने की इच्छा जताई हो, लेकिन रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य देशों द्वारा वैक्सीन की 100 करोड़ से अधिक खुराक की मांग की गई है.

भारत में कब और कैसे पहुंचेगी रूसी वैक्सीन? भारतीय बाजार में किसी भी दूसरे देश की कोरोना वैक्सीन लाने से पहले उसका फेज-2 और फेज-3 का क्लीनिकल ट्रायल होना जरूरी है. सफल परीक्षण के बाद ही हरी झंडी दी जाएगी. ये प्रक्रिया सभी देशों की वैक्सीन के साथ अपनाई जाएगी.

देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया का कहना है कि दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत में भी इस वैक्सीन को उतारने से पहले सुरक्षा के लिहाज से इसके असर को आंका जाएगा. अगर रूस की वैक्सीन सफल होती है, तो बारीकी से ये देखना होगा कि ये सुरक्षित और प्रभावी है. इस वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होने चाहिए. डॉ गुलेरिया ने कहा कि अगर ये वैक्सीन सही साबित होती है तो भारत के पास बड़ी मात्रा में इसके निर्माण की क्षमता है.

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के ट्रायल को मिली मंजूरी भारत में अभी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को ट्रायल के लिए मंजूरी मिली है. डीसीजीआई यानी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे को भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्रा ज़ेनेका कोविड-19 वैक्सीन कोवीशील्ड (COVISHIELD) के दूसरे और तीसरे चरण के हयूमन क्लीनिकल ट्रायल ​​की अनुमति दी है. .

जल्द ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे अपने ट्रायल की शुरुआत करेंगी. इसके लिए जल्द सारी तैयारी कर ली जाएगी, जिसमें इंस्टिट्यूट का चयन, वॉलंटियर का चयन इत्यादि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में कोरोना से अबतक 7.51 लाख लोगों की गई जान, 24 घंटे में 2.74 लाख नए मामले आए, 6644 की मौत Coronavirus: अमेरिका-ब्राजील में 41% मामले, कल आए 1.12 लाख नए मरीज, 2545 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget