एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका-ब्राजील में हैं दुनिया के 41% मामले, दोनों देशों में कल सामने आए 1.12 लाख नए मरीज

कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका और ब्राजील पर बरपाया है. यहां सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं और सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुई है.

वॉशिंगटन/ब्रासीलिया: दुनिया में अमेरिका और ब्राजील कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. कोरोना के 41 फीसदी मामले अमेरिका और ब्राजील से हैं. यही नहीं, कोरोना से 36 फीसदी मौतें भी इन्हीं दोनों देशों में हुई है. पिछले 24 घंटे में यहां क्रमश: 54 हजार और 58 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि क्रमश: 1381 और 1164 मौतें हुई हैं. हालांकि दुनिया में पिछले दिन का आंकड़ा देखें, तो सबसे ज्यादा मामले भारत में बढ़े है. इसके बाद ब्राजील और अमेरिका में सबसे ज्यादा मामले आए हैं.

कुल संक्रमण और मृत्युदर कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या गुरुवार सुबह तक बढ़कर 53 लाख 60 हजार पहुंच गई, 1 लाख 69 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 31 लाख 70 हजार हो गई, एक लाख चार हजार की मौत हो चुकी है. दोनों देशों में मृत्युदर क्रमश: 3.15% और 3.28% है.

एक्टिव केस और रिकवरी रेट अमेरिका में अबतक 28 लाख लोग ठीक भी हुए हैं, जो कुल संक्रमितों का 52 फीसदी है. 23 लाख 78 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं. इनकी दर 44.38 फीसदी है. वहीं ब्राजील में रिकवरी रेट 72.84 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से 23 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. 7 लाख 56 हजार यानी कि 23.86 फीसदी एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना का संक्रमण भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह उतना घातक नहीं है. दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा. कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस तेजी से कमजोर हो रहा है. महामारी की शुरूआत में इसका संक्रमण जितना घातक था, अब वह वैसा नहीं है.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में, खुफिया एजेंसियों ने किया खुलासा कमला हैरिस के अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर चीन ने दी यह प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget