एक्सप्लोरर

FB, WhatsApp, Instagram Down: व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, दुनियाभर में यूजर्स को आ रही दिक्कत

FB, WhatsApp, Instagram Down: यूजर्स को व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं करने के चलते यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

FB, WhatsApp, Instagram Down: सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक इंस्टाग्राम और फेसबुक का मैसेंजर डाउन हो गया है. भारतीय समय के अनुसार रात करीब सवा 9 बजे के बाद से ही ये दिक्कतें आ रही हैं. इसकी वजह से दुनियाभर में यूजर्स को इसके इस्तेमाल में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी लगातार लोग ट्विटर के जरिए शिकायत कर रहे हैं. कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस दिक्कत के लिए कारण क्या हो सकता है. 

वेबसाइटों और ऐप में दिक्कत होना सामान्य है, हालांकि वैश्विक स्तर पर ऐसा होना दुर्लभ है. यूजर्स ने कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और यूरोप में फेसबुक का उपयोग नहीं कर पाने की सूचना दी. गौरतलब है कि दुनियाभर में काफी संख्या में लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं. इधर, फेसबुक वेबसाइट पर एक संदेश लिखा हुआ आ रहा है- “सॉरी, कुछ गड़बड़ है, हम इस पर काम कर रहे हैं और हम जल्द से जल्द इसे दुरुस्त कर लेंगे.”

व्हाट्सएप ने कहा- हमें पता है कुछ लोगों को आ रही कठिनाई

इधर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने पर व्हाट्सएप ने ट्विटर के जरिए कहा- हमें पता है कि व्हाट्एसप यूजर्स को इसके इस्तेमाल करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है. हम इसको ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द हम इसको लेकर अपडेट देंगे.

फेसबुक ने कहा- जल्द से जल्द ठीक करने की दिशा में कर रहे काम

इधर, फेसबुक ने काम नहीं करने पर ट्विट करते हुए कहा- "हमें यह पता है कि कुछ लोगों को फेसबुक एप के इस्तेमाल में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जल्द से जल्द हम इसे सामान्य करने की दिशा में काम कर रहे हैं और किसी तरह की असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं."

यूजर्स ट्विटर पर लिख रहे हैं कि पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर वे भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजे से इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. वेबसाइट downdetector.in जहां पर वेब सर्विसेज को ट्रैक किया जाता है, वहां पर भी काफी संख्या में यूजर्स की तरफ से इसकी शिकायत की गई है.

इंस्टाग्राम ने कहा- हम इस पर कर रहे काम

इधर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तमाल मे यूजर्स को आ रही दिक्कत पर इंस्टाग्राम ने ट्विटर के जरिए कहा कि वे इसे ठीक करने को लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा- “इंस्टाग्राम और दोस्तों के पास अभी थोड़ा कठिन समय है, और आपको उनका उपयोग करने में समस्या हो सकती है. हमारे साथ रहें, हम इस पर हैं.”

गौरतलब है कि इन तीनों ही प्लेटफॉर्म्स्स का स्वामित्व फेसबुक के पास है और फौरन मैसेज भेजने या फिर फोटो शेयर करने और सोशल नेटवर्किंग के मामले में इनका भारतीय मार्केट में पूरी तरह से वर्चस्व है. भारत में फेसबुक के 41 करोड़ यूजर्स हैं जबकि व्हाट्सएप का इस्तेमाल 53 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं. तो वहीं, भारत में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करीब 21 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Violence: आशीष मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या और बलवा की धाराओं में केस दर्ज, FIR में मंत्री अजय मिश्रा का भी नाम

Mumbai Cruise Drugs Case: एनसीबी ने श्रेयस नायर नाम के शख्स को किया गिरफ्तार, जानें क्या है आर्यन खान से 'लिंक'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget