एक्सप्लोरर

CBSE 12th Board Exam: जानिए 12वीं की मार्किंग कैसे होगी, इसे लेकर क्या फॉर्मूला हो सकता है | डिटेल में पढ़ें

12वीं की परीक्षा कैंसिल होने के बाद स्टूडेंट्स के दिमाग में यह चिंता है कि उनकी मार्किंग कैसे होगी. हालांकि इस संबंध में सीबीएसई अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. लेकिन उम्मीद है कि 10वीं के लिए जो मानदंड निर्धारित किए गए, उन्हीं आधार पर 12वीं की भी मार्किंग की जाएगी. 

 CBSE Class 12 Board Exam - प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 12 वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा भी रद कर दी गई है. अब इस परीक्षा के रद होने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि इस बार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के अंक को किस प्रकार तैयार किया जाएगा. सरकार की ओर से मार्किंग के संबंध में बताया गया कि अच्छी  तरह से परिभाषित मापदंडो के अनुसार इसे समयबद्ध तरीके से तैयार किया जाएगा.  केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट में बताया कि 12वीं कक्षा के परिणाम समयबद्ध तरीके से एक पूर्णतः स्पष्ट उद्येश्यपरक मानदंडों के अनुसार तैयार किए जाएंगे. निशंक की ओर से एक वक्तव्य में कहा गया कि पिछले साल की तरह ही यदि कुछ विद्यार्थी परीक्षा में बैठने की इच्छा रखते हैं, तो स्थिति अनुकूल होने पर सीबीएसई द्वारा उन्हें ऐसा विकल्प प्रदान किया जाएगा. 

तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर आकलन 
हालांकि सरकार ने या सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा में मार्किंग को लेकर अब तक किसी तरह का सर्कुलर जारी नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि 10 वीं कक्षा के रिजल्ट तैयार करने के जो मानदंड बनाए गए हैं, उसी के अनुसार 12वीं कक्षा की भी मार्किंग होगी. यानी स्कूल विद्यार्थी के पिछले तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर मार्किंग करेगा और इन अंकों को बोर्ड को नियत समय के अंदर भेज देगा. जो विद्यार्थी सिर्फ दो साल स्कूल के एसेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिए हैं, उन्हें दो साल के एसेसमेंट के आधार पर ही स्कूल मार्किंग करेगा. इसके अलावा जिन विद्याथियों ने स्कूल में तीनों साल में से किसी साल एसेसमेंट प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है, उन्हें स्कूल किसी भी तरह से सूचित करेगा और उनके लिए वैकल्पिक प्रश्न पत्र के आधार पर एक परीक्षा लेगा. इसमें आए अधिकतम अंक के आधार पर उन विद्यार्थियों के अंक तैयार किए जाएंगे और इसे बोर्ड को भेज दिया जाएगा. 

आकलन के लिए कमिटी बना सकती है सीबीएसई 
हालांकि सीबीएसई की ओर से इस संबंध में किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है लेकिन द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर में कहा गया है कि सीबीएसई अंकण प्रक्रिया की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक कमिटी का गठन करेगी. इस कमिटी के सामने छात्रों के इंटरनल एसेसमेंट को प्राथमिकता में रखा जाएगा. 

आज या कल में मानदंडों की घोषणा
छात्रों को किस प्रकार मार्क दिए जाएंगे, इसको लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने बताया है कि 2 या 3 जून को सीबीएसई मार्किंग पद्धति के बारे में घोषणा कर सकती है. 

ये भी पढ़ें-

अमेजन में नौकरी के लिए अब नहीं देना होगा गांजे का टेस्ट, गांजे को वैध करने का भी किया समर्थन  

रिसर्च से खुलासा: जानिए कैसे कोविड के इलाज ने लोगों को गरीब बना दिया है

 

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget