एक्सप्लोरर

Water Toxicity: अगर आप भी पीते हैं गटागट पानी तो हो जाएं सावधान, डॉक्टर ने किया अलर्ट

Water Poisoning: जब कोई व्यक्ति कम समय में बहुत अधिक पानी पी लेता है तो उसे वाटर टॉक्सिसिटी या वाटर पॉइजनिंग हो सकती है.

Water Toxicity: अमेरिका में 35 साल की महिला ने बेहद दुर्लभ और अनोखी बीमारी 'वॉटर टॉक्सिसिटी' के कारण अपनी जान गंवा दी. जानकारी के मुताबिक इंडियाना की एशले समर्स बीते 4 जुलाई को अपने परिवार के साथ वीकेंड की छुट्टी पर थीं, तभी उन्हें अस्पताल जाना पड़ा. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चिलचिलाती गर्मी के बीच उन्हे डिहाइड्रेशन महसूस हुआ था. लिहाजा अपनी प्यास बुझाने के लिए उन्होंने पानी पिया जो उनकी मौत का कारण बन गया. रिपोर्ट के मुताबिक एशले ने बेहद कम समय में चार बोतल पानी पी लिया था, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ.

क्या है वाटर इनटॉक्सिकेशन?
इस बीमारी को लेकर मेडिसिन कंसल्टेंट फिजिशियन डॉक्टर विनायक सवारडेकर ने एबीपी न्यूज को बताया के वाटर टॉक्सिसिटी को वाटर इनटॉक्सिकेशन या फिर वाटर पॉइजनिंग भी कहा जाता है. यह तब होती है, जब कोई व्यक्ति कम समय में बहुत अधिक पानी पी लेता है, या कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के कारण किडनी में बहुत ज्यादा पानी जमा हो जाता है. उन्होंने बताया कि यह किडनी की अतिरिक्त पानी को खत्म करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट्स, विशेष रूप से सोडियम, खतरनाक रूप से कमजोर हो सकता है. 

नुकसानदेह हो सकता ज्यादा पानी पीना
जानकारी के मुताबिक हमारी किडनी प्रति घंटे सिर्फ 0.8 से 1.0 लीटर पानी निकाल सकती है. ऐसे में बहुत ज्यादा पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है. इस वजह से जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पीता है तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस डेवलप हो जाता है, जिसे वाटर टॉक्सिसिटी कहा जाता है. इससे कई बार गंभीर स्थिति भी पैदा हो सकती है. हालांकि, लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है. इससे आसानी से बचा जा सकता है. अगर आप सही मात्रा और सही समय पर पानी पीते हैं तो आपको दिक्कत नहीं होगी

शरीर के लिए जरूरी है पानी
वहीं, मुंबई के दादर इलाके में स्थित हरक्यूलस फिटनेस के जिम ट्रेनर सुशांत चौगुले ने एबीपी न्यूज को बताया के सेहत को बनाने के लिए वर्कआउट बेहद जरूरी है. इसलिए पानी भी बेहद जरूरी हो जाता है. उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है, वह चौंकाने वाली है, लेकिन हमें यकीन है कि पानी के कारण किसी की मौत नही हो सकती है. हो सकता है मृतक महिला किसी बीमारी से जूझ रही हो.

संवाददाता लता शर्मा सुशांत चौगुले से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग वर्कआउट करते हैं पहले उनका मेडिकल चेक अप किया जाता है. इसके बाद उन्हें उनकी सेहत के हिसाब से पानी पीने की सलाह दी जाती है. उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया के पानी कभी भी सेहत के लिए जानलेवा नही हो सकता है. 

दिन में पीना चाहिए 3 से 4 लीटर पानी
चौगुले  ने बताया कि एक दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना जरूरी है. इसे हर आधे घंटे के ब्रेक के साथ पीना चाहिए. एक साथ पानी पीने से दिक्कत नही होती है, लेकिन आप को कुछ देर का ब्रेक लेना जरूरी है. महिला के साथ जो घटना घटी है, इसके लिए महिला के पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और उसकी मेडिकल हिस्ट्री जानना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- भारतीय बुनकरों को कैसे मिलेगा दुनिया का सबसे बड़ा बाजार, हैंडलूम सेक्टर में चाहिए तेज विकास  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget