E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल के विरोध को ‘पेड कैंपेन’ बताया. सरकार ने E100 तक चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को अनुमति दी है. गडकरी ने 700-800 हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा की जानकारी भी दी.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार (27 अक्तूबर 2026) को कहा कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने को लेकर हुआ विरोध एक पेड कैंपेन था. यह बयान सरकार की तरफ से सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1989 में बदलाव की अधिसूचना जारी करने के एक दिन बाद आया है. इन बदलावों के तहत अब ऐसे 'फ्लेक्स-फ्यूल' वाहनों को अनुमति दी गई है, जो E100 तक पर चल सकते हैं.
उद्योग संगठन CII की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि भारत जीवाश्म ईंधन के आयात को कम करके अपनी कीमती विदेशी मुद्रा बचा सकता है. उन्होंने कहा, 'तीन महीने पहले E20 ईंधन के खिलाफ काफी हंगामा किया गया था. अब E20 ईंधन के खिलाफ सारा विरोध खत्म हो गया है. यह एक पेड कैंपेन था. बता दें कि E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिला है.
STORY | Rage over E20 fuel was 'paid campaign': Nitin Gadkari Union Road Transport Minister Nitin Gadkari on Tuesday said the rage over blending 20 per cent ethanol in petrol fuel was a "paid campaign". The remark came a day after the government notified changes to the Central Motor Vehicles Rules 1989, allowing flex-fuel vehicles that can run on up to E100 (nearly pure ethanol). Addressing an event organised by industry body CII, Gadkari further said India can save precious foreign exchange by reducing imports of fossil fuels. "Three months ago, huge noise (khub haala)) was made against the E20 (20 per cent ethanol-blended petrol) fuel; now rage against E20 fuel is over...It was a paid campaign," he said. The minster also said that taking note of complaints on social media about the poor condition of some highway stretches, he reviewed 700-800 projects recently. "I am not going to compromise on the quality of the highways," he said. Gadkari assured that in the next two years, highway users won't face any inconvenience.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2026
नेशनल हाइवे की खराब हालत को लेकर शिकायत
नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ नेशनल हाइवे की खराब हालत को लेकर आई शिकायतों पर ध्यान देते हुए, उन्होंने हाल ही में 700-800 प्रोजेक्ट की समीक्षा की है. उन्होंने कहा, "मैं राजमार्गों की गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं करने वाला हूं." गडकरी ने भरोसा दिलाया कि अगले दो वर्षों में, नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करने वालों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.






















