एक्सप्लोरर

रिश्वत कांड: OSD की गिरफ्तारी पर बोले सिसोदिया- मिले सख्त से सख्त सज़ा, मैंने खुद पकड़वाए भ्रष्टाचारी

सिसोदिया का ओएसडी जीके माधव टैक्स से संबंधित एक मामले में रिश्वत ले रहा था. रिश्वत की कुल रकम दस लाख रुपए तय की गई थीअब तक की जांच के दौरान मनीष सिसोदिया का कोई रोल इस मामले में नहीं पाया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुसीबत में फंस गए हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) गोपाल कृष्ण माधव को दो लाख की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अपने ओएसडी की गिरफ्तारी पर अब मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ओएसडी को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए. भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा जीरो टॉलरेंस है. सिसोदिया ने क्या-क्या कहा है? ओएसडी की गिरफ्तारी पर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘’मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक जीएसटी इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है. यह अधिकारी मेरे ऑफ़िस में बतौर ओएसडी भी तैनात था. सीबीआई को उसे तुरंत सख़्त से सख़्त सजा दिलानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने ख़ुद पिछले पांच साल में पकड़वाए हैं.’’ रिश्वत के तौर पर दो लाख रुपए ले रहा था ओएसडी सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सिसोदिया का ओएसडी जीके माधव टैक्स से संबंधित एक मामले में रिश्वत ले रहा था. रिश्वत की कुल रकम दस लाख रुपए तय की गई थी और इसमें से पहली किस्त के तौर पर जीके माधव दो लाख की रकम ले रहा था. सूत्रों ने यह भी बताया कि जीके माधव की मनीष सिसोदिया के ओएसडी के तौर पर साल 2015 में तैनाती हुई थी. दिल्ली: डिप्टी सीएम सिसोदिया के OSD जीके माधव 2 लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार शुरूआती जांच में सिसोदिया का कोई रोल नहीं- सूत्र हालांकि अब तक की जांच के दौरान मनीष सिसोदिया का कोई रोल इस मामले में नहीं पाया गया है. शिकायतकर्ता की शिकायत दिए जाने के बाद इस मामले में शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारी के बीच में हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया गया था. साथ ही सीबीआई ने इस पूरे मामले में एक स्वतंत्र गवाह भी रखा था, जो हर मामले को गवाह के तौर पर देख रहा था. सूत्रों के मुताबिक कल देर रात हुई गिरफ्तारी के बाद जीके माधव को पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय लाया गया है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. यह भी पढें- इसी साल अप्रैल में शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण कार्य, तारीख पर फैसला ट्रस्ट की पहली बैठक में शाहीन बाग का रास्ता खुलेगा या नहीं, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 55 दिनों से जारी है धरना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget