एक्सप्लोरर

शाहीन बाग मामले में अब सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- चुनाव बाद सुनवाई करना उचित

याचिकाओं में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली अहम सड़क के बंद हो जाने से लाखों लोगों को हो रही दिक्कत का सवाल उठाया गया है.सड़क के अलावा याचिका में यह मांग भी की गई है कि कोर्ट पुलिस को यह देखने को कहे कि वहां भाषण देने वाले लोगों के किन संगठनों से संबंध हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में चल रहे प्रदर्शन को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई टल गई है. अब सुनवाई सोमवार यानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्योंकि दिल्ली में चुनाव हैं, ऐसे में इस मामले पर सोमवार को सुनवाई करना उचित होगा. दायर याचिकाओं में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली अहम सड़क के बंद हो जाने से लाखों लोगों को हो रही दिक्कत का सवाल उठाया गया है. शाहीन बाग में करीब 55 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है.

सड़क के अलावा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में यह मांग भी की गई है कि कोर्ट पुलिस को यह देखने को कहे कि वहां भाषण देने वाले लोगों के किन संगठनों से संबंध हैं. कहीं उनका मकसद देशविरोधी गतिविधियों के लिए लोगों को भड़काना तो नहीं है. सुनवाई सुबह 11.15 बजे से शुरू होगी.

शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

वहीं, सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. इन इलाकों में हाल में गोलियां चलने की घटनाएं हुई थीं. प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसी और भी घटनाएं हो सकती हैं. जामिया नगर के निकट एक सप्ताह में गोलियां चलाने की तीन घटनाएं हुई हैं.

शाहीन बाग में 55 दिनों से प्रदर्शन जारी

बता दें कि सीएए और एनआरसी को लेकर 55 दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं. प्रदर्शनकारी लगातार मोदी सरकार पर संविधान को कुचलने और लोकतंत्र को खत्म करने जैसे आरोप लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जबतक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तबतक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. शाहीब बाग की तर्ज पर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर लगा PSA, बिना ट्रायल तीन महीने तक जेल में रखा जा सकता है

NRC-CAA लागू होने के बाद आज पहली बार असम जाएंगे पीएम मोदी, कोकराझार में करेंगे रैली

Delhi Election: चुनाव से ठीक पहले रिश्वत लेते डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के OSD गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget