एक्सप्लोरर

इसी साल अप्रैल में शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण कार्य, तारीख पर फैसला ट्रस्ट की पहली बैठक में

2 अप्रैल या 26 अप्रैल के दिन शुरू हो सकता है मंदिर निर्माण कार्य.तारीख पर आखिरी फैसला ट्रस्ट की पहली बैठक में होगा.

नई दिल्ली: राम मंदिर का निर्माण 2 अप्रैल (रामनवमी के दिन) या फिर 26 अप्रैल (अक्षय तृतीया) के दिन शुरू किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य इस साल, रामनवमी या अक्षय तृतीया से शुरू हो सकता है. हालांकि इस मामले में अंतिम फैसला ट्रस्ट की पहली बैठक में लिया जाएगा.

2 महीने के भीतर शुरू होगा मंदिर निर्माण कार्य

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि 2 महीने के भीतर ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर लिया जाएगा. इसके लिए जो सबसे ज्यादा शुभ तारीख है वह 2 अप्रैल है. इस दिन रामनवमी है और भगवान श्रीराम का जन्म इसी दिन हुआ था. रामनवमी सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है. हर साल इस दिन को भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेता युग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक में श्री राम के रूप में अवतार लिया था.

राम मंदिर निर्माण के लिए दूसरी महत्वपूर्ण तारीख 26 अप्रैल है. इस दिन अक्षय तृतीया है. पुराणों में अक्षय तृतीया के महत्व के बारे में लिखा गया है कि यह बहुत ही पुण्य दाई तिथि है. इस दिन जो भी कार्य किए जाते हैं उनका फल अक्षय होता है और कई जन्मों तक उसका लाभ मिलता है.

मंदिर बनने में लगेंगे 2 साल

ट्रस्ट से जुड़े एक सदस्य ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इस साल अप्रैल में शुरू होने वाले राम मंदिर के निर्माण कार्य को 2 साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. आपको बता दें कि 6 फरवरी को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' नाम से राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा की थी. इस ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं. जिसमें तीन सदस्य ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा नामित किए जाएंगे और 2 सदस्य केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से नामित किए जाएंगे. राम मंदिर निर्माण के लिए और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए इस ट्रस्ट को पूरे अधिकार दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

NRC-CAA लागू होने के बाद आज पहली बार असम जाएंगे पीएम मोदी, कोकराझार में करेंगे रैली

आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए लाभ का दिन है, वृश्चिक राशि वाले धैर्य से काम लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
Xप्लेन: क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget