एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात

पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद TMC में टूट के बीच विधायक हमीदुल रहमान ने ममता बनर्जी को अपना नेता बताया. जानें ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट और दूसरे नेताओं के रुख से जुड़े ताजा घटनाक्रम.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी टूट गई और कई लोगों ने साथ छोड़ दिया था. हालांकि, इस बीच चोपड़ा से विधायक हमीदुल रहमान ने ममता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे अभी भी ममता के सपोर्टर रहेंगे. 

News The Truth की रिपोर्ट के मुताबिक हमीदुल रहमान ने मंगलवार (27 अक्टूबर 2026) को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. जहां उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ममता बनर्जी का समर्थक रहा हूं. मैं तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुना गया था. मैं ममता बनर्जी को पार्टी का नेता मानता हूं. वह पार्टी की हाई कमान हैं.”

ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट का समर्थन

इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि शायद हमीदुल रहमान ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट का समर्थन कर दिया है. हालांकि, इसको लेकर किसी भी तरह की घोषणा नहीं हुई थी. इस बीच हमीदुल रहमान ने जिस तरह से ममता बनर्जी को समर्थन देने की बात कही है, उससे साफ पता चलता है कि TMC में चीजे सुधरती हुई नजर आ रही है. इसके अलावा कासिम सिद्दीकी ने ऋतब्रत बनर्जी के खेमे से अलग होने का औपचारिक ऐलान किया था. कुछ दिन पहले रतिन घोष भी ममता बनर्जी को अपना नेता बता चुके हैं.

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की चिह्न पर दावा

बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की चिह्न पर ऋतब्रत बनर्जी का गुट दावा कर रहा है. इस बीच चुनाव आयोग ने विवाद के निपटारे तक पार्टी के नाम और उसके फूल और घास वाले चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया था. दोनों गुटों को अलग-अलग अंतरिम नाम और चुनाव चिह्न दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 26-27 अक्टूबर को दोनों विरोधी गुटों को चुनाव आयोग के सामने अपने दस्तावेज और जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था. इसके बाद आयोग यह तय करेगा कि पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न किस गुट को मिलना चाहिए.


 

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget