एक्सप्लोरर

West Bengal SSC Scam: ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा, ममता के मंत्री की बढ़ी मुश्किलें

West Bengal SSC Scam News: टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी से ईडी की पूछताछ जारी है. ईडी को शक है कि इस घोटाले में कई और लोग शामिल हो सकते हैं.

Teacher Recuritment Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कथित शिक्षक घोटाला (Teacher Recuritment Scam) मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मंत्री पार्थ चटर्जी (Parth Chatterjee) और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की. ईडी के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता ने शुरुआती पूछताछ मे इस घोटाले से जुड़ी कई अहम जानकारियों का खुलासा किया है.

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, अर्पिता ने छापेमारी में बरामद पैसों के बारे में खुलासा करते हुए अधिकारियों को बताया कि रिश्वत की रकम नीचे से लेकर ऊपर तक जाती थी. ईडी अर्पिता के प्रारंभिक बयानों की सत्यता की जांच कर रही है. ईडी के सूत्रों के हवाले से ये बात भी सामने आई है कि छापेमारी में जो करोड़ों रुपये की रकम बरामद की गई है उसमें सरकारी मंत्री के नाम पर छपे लिफाफे भी मिले हैं. इन लिफाफों में नोटों की गड्डियां मौजूद थी. ईडी को शक है कि लिफाफों में रिश्वत की रकम थी.

सभी का हिस्सा था फिक्स

सूत्रों ने बताया की अर्पिता ने आरंभिक पूछताछ के दौरान जो खुलासा किया है उसके मुताबिक रिश्वत की रकम नीचे से लेकर ऊपर तक जाती थी. इसके लिए बकायदा एक चेन बनी हुई थी सूत्रों का कहना है कि इस चेन में दलाल ऐसे लोगों को तलाश करता था जो नौकरी के बदले पैसे दे सकते थे. फिर यह राशि एक जगह पर एकत्र की जाती थी और इस चेन में दलाल प्राइवेट आदमी नौकरशाह से लेकर नेता तक का हिस्सा फिक्स था. सूत्रों का दावा है कि अर्पिता की आरंभिक पूछताछ के दौरान कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली है जिनकी जांच के दौरान कुछ और घोटालों का भी पर्दाफाश हो सकता है.

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि अर्पिता द्वारा आरंभिक पूछताछ के दौरान जो जवाब दिए गए हैं उनकी सत्यता की जांच की जा रही है. यदि वे बयान सत्य पाए जाते हैं तो उन्हें फिर से अर्पिता के बयानों के तौर पर दर्ज किया जाएगा. साथ ही जरूरत पड़ने पर अर्पिता को गिरफ्तार भी किया जा सकता है. 24 परगना के हरिदेवपुर के डायमंड सिटी दक्षिण स्थित मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता के घर से जो अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि बरामद हुए हैं उनकी जांच का भी काम किया जा रहा है. 

कई सरकारी अधिकारी और नेताओं पर लटकी तलवार

उन 20 मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है जो उसके घर से बरामद हुए हैं. ईडी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरु हो चुका है और जल्द ही अनेक लोगों की गिरफ्तारी की जायेंगी. इनमें दलाल प्राइवेट आदमी से लेकर सरकारी अधिकारी एवं नेता भी शामिल हो सकते हैं. मामले की जांच जारी है ध्यान रहे कि केंद्रीय जांच ब्यूरो भी इस मामले की जांच कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

Explained: डेढ़ लाख पेंशन, 8 कमरे वाला घर और सिक्योरिटी... रिटायरमेंट के बाद पूर्व राष्ट्रपति को आजीवन मिलती हैं ये सुविधाएं

Coronavirus: आज लगातार तीसरे दिन कोरोना के 21 हजार से अधिक मामले, एक्टिव केस 1.5 लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget