एक्सप्लोरर

Coronavirus: आज लगातार तीसरे दिन कोरोना के 21 हजार से अधिक मामले, एक्टिव केस 1.5 लाख के पार

Covid-19 Update: कोरोना के एक्टिव केस (Covid Active Case) 1,50,100 तक पहुंच गए हैं. साथ ही 20 हजार 726 मरीज कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से ठीक हुए हैं.

Covid-19 in India Update: भारत में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी. देश में कोरोना संक्रमण में आई तेजी से लोगों के बीच डर बना हुआ है. शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के 21 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) के 21,411 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि ये आंकड़े शुक्रवार की तुलना में कुछ कम हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 67 और मरीजों की जान चली गई है. वहीं, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गई है. 

कोरोना के एक्टिव केस (Corona Active Cases) 1,50,100 तक पहुंच गए हैं. इसके साथ ही 20 हजार 726 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं.

कोरोना संक्रमण से 67 और लोगों की मौत

देश में आज शुक्रवार की तुलना में कोरोना संक्रमण के केस में मामूली कमी आई है. हालांकि संक्रमण के आंकड़े आज भी 21 हजार से अधिक हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 21 हजार 411 केस सामने आए हैं. इस दौरान 67 और लोगों की मौत हुई है. देशभर में कोरोना संक्रमण की वजह से अबतक 5 लाख 25 हजार 997 लोगों की जान जा चुकी है. 

लगातार तीसरे दिन 21 हजार से अधिक केस

इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के 21,880 नए मामले सामने आए थे. वहीं, इस दौरान 60 लोगों की जान चली गई थी. इसके पहले यानी 21 जुलाई को भारत में एक दिन में कोरोना के 21,566 नए मामले सामने आए थे, जो 152 दिनों बाद आए संक्रमण के सबसे अधिक केस थे. 20 जुलाई को कोरोना के आंकड़े 21 हजार से नीचे थे. 20 जुलाई को देश में 20,557 नए मामले सामने आए थे, जोकि पिछले दिन की तुलना में 32.4 फीसदी अधिक थे और इस दौरान 40 लोगों की मौत हुई थी.

अब तक वैक्सीन की कितनी खुराक दी गईं?

देश में में डेली पॉजिटिविटी रेट (Daily Positivity Rate) 4.46% है. जबकि एक्टिव केस 0.34 फीसदी है. इसके अलावा कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 98.46 है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोरोनावायरस वैक्सीन (Vaccine) की 2 अरब 1 करोड़ 68 लाख 14 हजार 771 खुराकें दी जा चुकी हैं. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 22 जुलाई तक कोविड-19 (COVID-19) के लिए 87 करोड़ 21 लाख 36 हजार 407 नमूनों का परीक्षण किया गया है, इनमें से 4,80,202 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई थी.

ये भी पढ़ें:

West Bengal Corona: पश्चिम बंगाल में कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी, लगातार बढ़ रही मौतों ने बढ़ाई चिंता

UP Rain: भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए यूपी सरकार ने उठाए एहतियाती कदम, जानें कैसी है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget