एक्सप्लोरर

West Bengal News: बीजेपी ने ममता बनर्जी के खिलाफ ही दिया 'खेला होबे' का नारा, जल्दी चुनाव का किया दावा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले 'खेला होबे' का नारा दिया था. ये नारा बेहद लोकप्रिय हुआ था.

West Bengal BJP Uses Khela Hobe: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 'खेला होबे' नारे का इस्तेमाल उन्हीं के खिलाफ करते हुए जल्दी चुनाव का संकेत दिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने कहा कि आने वाले चुनावों में दोनों दलों के बीच खेला होगा. बीजपी (BJP) नेता ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में एक जनसभा में कहा कि 'खेला होबे', दोनों दलों की ओर से खेल खेला जाएगा और ये खतरनाक होगा.

सुकांत मजूमदार ने कहा कि बीजेपी अहिंसा में विश्वास करती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर दो-दो हाथ करने की नौबत आती है तो बीजेपी रहेगी. तृणमूल कांग्रेस ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले 'खेला होबे' का नारा दिया था और यह बेहद लोकप्रिय हुआ था. पश्चिम बंगाल के बाहर कई अन्य पार्टियों ने भी बाद में इसका इस्तेमाल किया था. 

बंगाल में जल्दी चुनाव का किया दावा

पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष मजूमदार ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि तृणमूल कांग्रेस सरकार, जो राज्य की संपत्तियों को बेच रही है, कुछ वर्षों में हटा दी जाएगी. राज्य में जल्द चुनाव की ओर इशारा करते हुए, बीजेपी नेता ने दावा किया कि अगर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ होते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा. 

लगातार तीसरी बार सत्ता में आई थी टीएमसी

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस 2021 में लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में आई थी. मजूमदार ने दावा करते हुए कहा कि लगभग 300 टीएमसी कार्यकर्ता 2021 के चुनाव के बाद की हिंसा से संबंधित मामलों में सलाखों के पीछे हैं, जिनकी जांच सीबीआई की आर से की जा रही है. अभी और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की संभावना है. 

पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो अवैध कार्यों में लिप्त है, चाहे वह किसी भी बड़े पद पर हो, जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब तक ऐसा व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने दावा किया कि पुलिस बल की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा में एक विधेयक लाया जाएगा. ये आरोप लगाते हुए कि राज्य में पुलिस सत्तारूढ़ दल के प्रति पक्षपाती है, सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने कहा कि मैं आप (पुलिस कर्मियों) से बिना पक्षपात के कार्य करने का आग्रह करता हूं क्योंकि आपका वेतन करदाताओं के पैसे से दिया जाता है, न कि किसी राजनीतिक संगठन की ओर से. 

ये भी पढ़ें- 

Parliament Winter Session 2022: संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी समेत कांग्रेस के ये बड़े नेता, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी 18वीं बार जाएंगे उत्तराखंड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी 18वीं बार जाएंगे उत्तराखंड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
खत्म हो जाएगा तेल-LPG का संकट! ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत पहुंचे क्रूड ऑयल के दो सुपरटैंकर
खत्म हो जाएगा तेल-LPG का संकट! ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत पहुंचे क्रूड ऑयल के दो सुपरटैंकर
मतदान से पहले वोटर की बायोमेट्रिक पहचान की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और सरकार से मांगा जवाब
मतदान से पहले वोटर की बायोमेट्रिक पहचान की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और सरकार से मांगा जवाब
जमानत के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उमर खालिद, कर दी खास डिमांड- पिछली बार नहीं मिली बेल, इस बार मेरी सुनवाई में अदालत...
जमानत के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उमर खालिद, कर दी खास डिमांड- पिछली बार नहीं मिली बेल, इस बार मेरी सुनवाई में अदालत...

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे ट्रंप से डर नहीं...’, पोप लियो का अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार, कहा- युद्ध के खिलाफ बोलते रहेंगे
‘मुझे ट्रंप से डर नहीं...’, पोप लियो का अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार, कहा- युद्ध के खिलाफ बोलते रहेंगे
Noida Protest Live: नोएडा मामले पर योगी सरकार के मंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही
नोएडा मामले पर योगी सरकार के मंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
Assembly Election 2026 Live: 'हिंदुओं को समाप्त करने की साजिश हो रही', ममता बनर्जी की सरकार को लेकर CM योगी ने क्या कुछ कहा?
LIVE: 'हिंदुओं को समाप्त करने की साजिश हो रही', ममता बनर्जी की सरकार को लेकर CM योगी ने क्या कुछ कहा?
Embed widget