एक्सप्लोरर

Parliament Winter Session 2022: संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी समेत कांग्रेस के ये बड़े नेता, जानें क्या है कारण

Bharat Jodo Yatra: सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता है कि भारत जोड़ो यात्रा से लोगों का ध्यान भटके, इसलिए आलाकमान ने फैसला किया है कि राहुल सहित कई बड़े नेता यात्रा को जारी रखेंगे.

Parliament Winter Session 2022: 7 दिसंबर यानी बुधवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है. इस बार संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता दिखाई नहीं देंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शीतकालीन सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे.

राहुल गांधी सहित पार्टी के कई बड़े नेता अभी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं. इसी बीच संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से लोगों का ध्यान भटके, इसलिए आलाकमान ने फैसला किया है कि राहुल सहित कई बड़े नेता यात्रा को जारी रखेंगे. 

सोनिया गांधी की उपस्थिति पर भी संशय

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी इस बार संसद के शीतकालीन सत्र से दूर रहेंगे. शीतकालीन सत्र में शामिल होने को लेकर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी संशय है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फ्री हैंड देने के लिए सोनिया अब पार्टी से संबंधित मामलों से दूरी बनाने की सोच रही हैं. यही कारण है कि वह इस बार संसद में पार्टी की अगुवाई करती नहीं दिखेंगी. 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता पर होगी बैठक!

मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद, पार्टी के सामने राज्यसभा में विपक्ष का नेता चुनना भी एक बड़ी चुनौती है. सूत्रों के मुताबिक, संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक अहम बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में राज्यसभा में विपक्ष का नेता चुनने को लेकर चर्चा हो सकती है. खरगे की जगह अब पी चिदंबरम या दिग्विजय सिंह को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

शीतकालीन सत्र में आयोजित होंगी 17 बैठकें

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया को बताया है कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र 7 से 29 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान 23 दिनों में 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी. अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार रचनात्मक बहस के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव प्रक्रिया में सुधार समेत 16 बिल पेश कर सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget