एक्सप्लोरर

'रैगिंग के बाद वो रातभर नहीं सो पाया, पूछता था- ये कब खत्म होगा', जादवपुर यूनिवर्सिटी में सुसाइड

Jadavpur University Student Death: जादवपुर यूनिवर्सिटी में स्वप्नोदीप नाम के छात्र की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है. माता-पिता का दावा है कि उसने रैगिंग के बाद दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी.

Jadhavpur University Ragging Case: पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी के एक छात्र की हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. मृतक की पहचान स्वप्नोदीप कुंडू के रूप में हुई है. छात्र के माता-पिता और स्टूडेंट्स के एक ग्रुप का आरोप है कि उसकी मौत रैगिंग की वजह से हुई है.

मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच पैनल का गठन कर दिया है जो दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट सबमिट करेगा. वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि स्वप्नोदीप हॉस्टल की बालकनी से कूद गया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में कई अन्य पहलू भी हैं जो रैगिंग की ओर इशारा करते हैं.

स्वप्नोदीप ने अपने दोस्तों को बताया दर्द

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्वप्नोदीप के कुछ दोस्तों का कहना है कि इस मुद्दे पर उसने बात की थी और जानना चाहता था कि ये सब कब खत्म होगा. इन्हीं दोस्तों ने अपने टीचर को ये भी बताया कि वो एक रात शायद रैगिंग की वजह से सो भी नहीं पाया था.

‘अपने घर वापस जाना चाहता था वो’

इसके अलावा स्वप्नोदीप के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते बुधवार के दिन उसने अपनी मां के पास कई बार फोन किया और अपनी जान को खतरा बताकर घर वापस आने के लिए कहता रहा. इन सभी चीजों के अलावा स्वप्नोदीप के साथियों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला जिसमें दावा किया गया कि कुछ सीनियर्स ने उसकी रैगिंग ली जिसकी वजह से मौत हुई है. वहीं कुछ छात्रों ने ये भी दावा किया कि उसे हॉस्टल की छत पर नंगा करके भगाया गया.

क्या कहना है पुलिस का?

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि कुछ छात्रों ने कहा है कि उन्होंने स्वप्नोदीप के अजीब रवैये के बारे में डीन रजत रे को बताया था. पर उन्होंने मामले को अगले दिन देखने के लिए कह दिया. पुलिस के मुताबिक छात्रों ने ये भी दावा किया है कि इसके एक घंटे बाद फिर डीन के पास फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

ये भी  पढ़ें: Bharatpur Medical College: मेडिकल कॉलेज में नहीं थम रहा रैगिंग का मामला, शराब पीकर हॉस्टल में घुसे सीनियर्स, स्टूडेंट्स को मुर्गा बनाकर पीटा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बठिंडा-पानीपत की हवा में घुला सबसे ज्यादा जहर, AQI 1000 पार, जानें देश के सबसे प्रदूषित शहरों का हाल
बठिंडा-पानीपत की हवा में सबसे ज्यादा जहर, AQI 1000 पार, पढ़ें सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
चीन के शिनजियांग में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
चीन के शिनजियांग में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
Explained: NC के भीतर असंतोष! क्या कश्मीर में बन रही है तीसरी राजनीतिक धुरी
Explained: NC के भीतर असंतोष! क्या कश्मीर में बन रही है तीसरी राजनीतिक धुरी

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget