एक्सप्लोरर

PM मोदी का CM ममता पर तंज़, बोले- यहां जय श्री राम के नारे से चिढ़ती हैं, वाराणसी में हर-हर महादेव भी सुनने को मिलेगा

पीएम मोदी ने कहा कि अच्छा है, विधानसभा हारने के बाद लोकसभा में जरूर हाथ आजमाइए. यहां हल्दिया से वाराणसी का जो वॉटरवे हमारी सरकार ने विकसित किया है, वो आपकी मदद करेगा.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चीम बंगाल की सीएम ममता पर बनर्जी पर ये कह कर निशाना साधा कि यहां (पश्चिम बंगाल) आप जय श्री राम के आह्वान से चिढ़ती हैं, वहां (वाराणसी) आपको हर-हर महादेव भी सुनने को मिलेगा. पीएम मोदी ने टीएमसी के कुछ नेताओं के उस दावे का जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी 2024 में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. उन्होंने इस दावे को लेकर टीएमसी की मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा, "इससे साबित होता है कि दीदी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है."

पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपको एक और बात कहूंगा. मेरे बनारस के लोग, यूपी के लोग इतने बड़े दिल वाले हैं कि आपको बाहरी नहीं कहेंगे, टूरिस्ट नहीं कहेंगे. उनका हृदय भी बंगाल के लोगों की तरह बहुत विशाल है. ये जरूर है कि वहां आपको तिलक वाले लोग बहुत मिलेंगे, चोटी वाले लोग बहुत मिलेंगे. यहां आप जय श्री राम के आह्वान से चिढ़ती हैं. वहां आपको हर-हर महादेव भी सुनने को मिलेगा."

प्रधानमंत्री ने सीएम ममता को घेरते हुए कहा, "ओ दीदी, फिर आप क्या करेंगी? मेरी आपसे एक ही प्रार्थना है. बनारस के लोगों पर, यूपी के लोगों पर गुस्सा मत करिएगा. यूपी-बनारस के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, वो आपको भी बहुत स्नेह देंगे दीदी."

पीएम मोदी ने कहा कि अच्छा है, विधानसभा हारने के बाद लोकसभा में जरूर हाथ आजमाइए. यहां हल्दिया से वाराणसी का जो वॉटरवे हमारी सरकार ने विकसित किया है, वो आपकी मदद करेगा. उन्होंने कहा, "दीदी की पार्टी अब कह रही है कि दीदी अब वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इससे दो बातें साफ होती हैं. एक तो दीदी ने बंगाल में अपनी पराजय स्वीकार कर ली है. दूसरा- दीदी अब बंगाल के बाहर अपने लिए जगह तलाश करने में जुट गई हैं."

प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक ‘‘टका मार कंपनी’’ (एक उद्यम जो पैसे लूटता है) बताया और बनर्जी को अपने ‘‘गुंडों’’ को काबू में करने को कहा.

उन्होंने कहा, ‘‘आप अपने तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को नियंत्रित करें. उन्हें समझाएं - मोदी यहां हैं! उनकी बदमाशी अब सहन नहीं की जाएगी. बंगाल हिंसा और आतंक नहीं चाहता. बंगाल अपनी बेटियों के लिए शिक्षा और अपनी माताओं के लिए सुरक्षा, सम्मान और न्याय चाहता है.’’

दिल्ली में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, लगातार दूसरे दिन आए 3500 से ज्यादा केस, 10 मरीज़ों की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget