एक्सप्लोरर

दिल्ली में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, लगातार दूसरे दिन आए 3500 से ज्यादा केस, 10 मरीज़ों की मौत

Delhi Coronavirus update: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मामलों में बढ़ोतरी के बीच एक दिन पहले संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गयी है. पिछले 242 घंटों के दौरान शहर में 3 हज़ार 567 नए मामले आए हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है. रविवार के लगातार दूसरे दिन दिल्ली में संक्रमण के नए मामलों की संख्या साढ़े तीन हज़ार से ज्यादा रही, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.48 प्रतिशत पर आ गया है. बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 10 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हज़ार 60 हो गई.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 242 घंटों के दौरान शहर में 3 हज़ार 567 नए मामले आए हैं. इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 6 लाख 72 हज़ार 381 हो गई है. आपको बता दें कि शहर में शुक्रवार को इस साल सबसे ज्यादा 3 हज़ार 594 मामले सामने आए थे. हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान 2 हज़ार 904 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 6 लाख 48 हज़ार 674 हो गया है.

पिछले कुछ दिनों से मामलों में बढ़ोतरी के बीच एक दिन पहले संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गयी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल तीन दिसंबर को शहर में 3 हज़ार 734 मामले आए थे, जबकि चार दिसंबर को 4 हज़ार 67 मामले आए थे.

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हज़ार 790, बुधवार को 1 हज़ार 819, मंगलवार को 992, सोमवार को 1904 और रविवार को 1881 मामले आए. इन आंकड़ों से साफ है कि शहर में हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

कितने टेस्ट किए गए?

एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हज़ार 647 हो गई है, जो एक दिन पहले 11 हज़ार 994 थी. दिल्ली में एक दिन पहले 79 हज़ार 617 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. इनमें 57 हज़ार 296 आरटी पीसीआर टेस्ट और 22 हज़ार 321 एंटीजेन टेस्ट शामिल हैं. घर पर क्वांरटीन में रह रहे लोगों की संख्या एक दिन पहले 6 हज़ार 106 थी, जो बढ़कर आज 6 हज़ार 569 हो गई है। वहीं कंटेनमेंट ज़ोन्स की संख्या शुक्रवार को 2 हज़ार 338 थी, जो अब 2 हज़ार 618 हो गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक होगा मार्च
PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, सरकार के सामने रखी ये 6 डिमांड, हिरासत में राहुल-प्रियंका
PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, सरकार के सामने रखी ये 6 डिमांड, हिरासत में राहुल-प्रियंका
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget