एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं- PM मोदी की रैलियों में शामियाना लगाने के लिए BJP कोरोना प्रभावित गुजरात से लोगों को लाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रचार से मुझे रोकने के लिए मेरे पैरों को निशाना बनाया, लेकिन लोगों के आशीर्वाद से मैंने उन्हें गलत साबित कर दिया.

नदिया: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी आज एक बार फिर बीजेपी पर जमकर बरसीं. उन्होंने नदिया की एक रैली में कहा कि मैं चुनाव आयोग से आग्रह करूंगी की कोविड-19 के प्रसार पर रोक लगाने के लिए वह बीजेपी को प्रचार की खातिर बाहर से लोगों के लाने पर रोक लगाए.

साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने प्रचार से मुझे रोकने के लिए मेरे पैरों को निशाना बनाया, लेकिन लोगों के आशीर्वाद से मैंने उन्हें गलत साबित कर दिया.

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों के लिए शामियाने लगवाने के लिए बीजेपी कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित गुजरात जैसे राज्यों से लोगों को लेकर आई.

बनर्जी ने कहा, “प्रधानमंत्री या अन्य नेता प्रचार के लिये आते हैं तो हमें कुछ नहीं कहना... …रैलियों के लिये मंच और पंडाल लगाने के लिये बीजेपी को सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों से लोगों को क्यों लाना चाहिए?”

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. गुरुवार को ही राज्य में 6,769 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 22 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल में 5,892 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. मंगलवार को राज्य में 4817 और सोमवार को 4511 कोरोना के नए केस की पुष्टि हुई थी.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने आज सर्वदलीय बैठक होगी. इस बैठक में प्रचार के दौरान कैसे कोरोना नियमों का पालन हो इसपर चर्चा होगी. बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में बाकी बचे तीन चरणों के चुनावों को एक चरण में कराने की मांग की है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चार चरणों की वोटिंग हो चुकी हैं. पांचवे चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे. छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. वोटों की गिनती दो मई को होगी.

BS Yediyurappa Corona Positive: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में रफ्तार का कहर, MP के बेटे ने एस्टन मार्टिन से युवती को कुचला
हैदराबाद में रफ्तार का कहर, MP के बेटे ने एस्टन मार्टिन से युवती को कुचला
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget